REET LEVEL 1 शिक्षण की समस्याएँ और उनका समाधान | REET 1st Level 2025 | गणित | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 24, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 12 12345678910 शिक्षण की समस्याएँ और उनका समाधान | REET 1st Level 2025 | गणित | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. निम्नलिखित में से कौन-सी एक मुख्य प्रक्रिया नहीं है जिसके द्वारा सार्थक अधिगम घटित होता है? पुनरावृत्ति एवं अभ्यास निर्देश एवं संचालन निर्देश एवं संचालन कंठस्थीकरण एवं स्मरण Solution ● रटने और स्मरण करने से सार्थक अधिगम नहीं होता है बल्कि बच्चा विषयवस्तु को बिना समझे हू-ब-हू रट लेता है। ● पुनरावृत्ति, अभ्यास, अनुभव, निर्देश व संचालन, अन्वेषण एवं पारस्परिक अन्त:क्रिया द्वारा सार्थक अधिगम घटित होता है। 2 / 10 2. गणित सम्प्रेषण की प्रमुख समस्या नहीं है? संदेश के अनेक अर्थ होना ध्वनि प्रदूषण सम्प्रेषण चैनल की उचित गुणवत्ता संग्राहक सम्बन्धी बाधा Solution ● सम्प्रेषण शिक्षण हेतु अति आवश्यक है। सम्प्रेषण से तात्पर्य सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा सूचनाओं की समझ है। अत: एक कुशल सम्प्रेषण में अनेक बाधाएँ उत्पन्न होकर उसे क्षीण व निरर्थक बना देती है। अत: विकल्प (3) बाधा न होकर सहायक तत्त्व है। 3 / 10 3. गणित शिक्षण की समस्याओं को दूर करने के लिए निम्नलिखित में से आवश्यक है- उपयुक्त विधि से शिक्षण कार्य करवाएँ छात्रों की समस्याओं का सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से समाधान हो। पर्याप्त अभ्यास कार्य करवाएँ उपर्युक्त सभी Solution ● गणित शिक्षण समस्याओं को हल करने के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थियों को उपयुक्त विधि से शिक्षण कार्य करवाया जाए, अभ्यास कार्य पर बल तथा समस्याओं का सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से समाधान हो। 4 / 10 4. प्रारंभिक स्तर पर गणित के लिखित कार्य में अधिकांश गलतियाँ किससे संबद्ध रहती हैं? मूलभूत संक्रियाओं से दशमलव भिन्न से ऐकिक नियम से उपर्युक्त सभी Solution ● गणित शिक्षण की मूलभूत संक्रियाओं में योग, घटाना, गुणा करना व भाग करना सम्मिलित है। प्रारम्भिक स्तर पर अधिकांश गलतियों की संभावना इसी में रहती है। 5 / 10 5. शिक्षण सम्बन्धी समस्या है– भावात्मक रूप से अस्वस्थ होना। मानसिक व भावात्मक रूप से अस्थिर होना। नकारात्मक अभिवृत्ति उपर्युक्त सभी Solution उपर्युक्त सभी शिक्षार्थी सम्बन्धी समस्या है। शिक्षण की समस्याओं से अभिप्राय उन कारकों से होता है, जो शिक्षण के उद्देश्यों की प्राप्ति में बाधा या रूकावट उत्पन्न करते हैं। शिक्षार्थी सम्बन्धी प्रमुख समस्या है – बालक का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अस्वस्थ होना और नकारात्मक अभिवृत्ति। 6 / 10 6. निम्नांकित में से किस विकल्प द्वारा ‘डिस्केल्कुलिया’ का निदान संभव नहीं है? उपलब्धि परीक्षण दैनिक अवलोकन निदानात्मक परीक्षण शारीरिक परीक्षण Solution – डिस्केल्कुलिया गणना सम्बन्धी विकार है। उपलब्धि परीक्षण, दैनिक अवलोकन व निदानात्मक परीक्षण के माध्यम से इसका निदान सम्भव है। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किस अक्षमता के प्रकार में बच्चों को सिर्फ गणितीय कार्य में समस्या होती है? गामक अक्षमता डिस्कैल्कुलिया डिस्फेसिया डिस्ग्राफिया Solution डिस्कैल्कुलिया – गणना संबंधी विकार डिस्फेसिया – संवाद विकार डिस्ग्राफिया – लेखन विकार 8 / 10 8. कौन-सा कारक अधिगम समस्या के लिए जिम्मेदार है? बड़े आकार की कक्षा विभिन्न योग्यताओं वाले बच्चों के कारण उत्पन्न समस्या स्थान व समय के प्रबंधन की समस्या उपर्युक्त सभी Solution – अधिगम समस्या के लिए निम्नलिखित कारक जिम्मेदार है- (i) बड़े आकार की कक्षा (ii) विभिन्न योग्यताओं वाले बच्चों के कारण उत्पन्न समस्या (iii) स्थान व समय के प्रबंधन की समस्या 9 / 10 9. कक्षा-IV की पाठ्य-पुस्तक से दी गई निम्नलिखित समस्याओं में से कौन-सी ‘बहु-अनुशासनात्मक समस्या’ की ओर संकेत करती है? दी गई आकृति की दर्पण छवि (प्रतिबिम्ब) का आरेख बनाइये। दी गई आकृति में कितनी सममिति रेखाएँ है? किसी दी गई ज्यामितीय आकृति में एक सममित रेखा खींचना। किसी दी गई ज्यामितीय आकृति में एक सममित रेखा खींचना। Solution – भारत के झण्डे का आरेख बनाना तथा झण्डे में सममिति रेखाओं की संख्या को पहचानना, ये सभी बहु-अनुशासनात्मक समस्या की ओर संकेत करते हैं। बहु-अनुशासनात्मक समस्या के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के विषयों की समस्याएँ आती हैं। 10 / 10 10. एक छात्र पेंसिल को सही ढंग से नहीं पकड़ पाता है, छात्र की अधिगम संबंधी यह किस प्रकार की समस्या है? भाषा कौशल संबंधी समस्या अवधान संबंधी समस्या गामक कौशल संबंधी समस्या अधिगम प्रक्रिया से संबंधी समस्या Solution – गामक कौशल से तात्पर्य उन विभिन्न प्रकार की शारीरिक क्रियाओं से है। जिनके संपादन की कुंजी नाड़ियों और मांसपेशियों की गतिविधियों के संयोजन के हाथ में होती है। – गामक कौशल संबंधी समस्या के कारण एक छात्र पेंसिल को सही ढंग से नहीं पकड़ पाता है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now