REET LEVEL 1 पर्वतारोहण कठिनाइयाँ और औजार | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 23, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 36 12345678910 पर्वतारोहण कठिनाइयाँ और औजार | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. ताशी मालिक व नुग्शी मालिक का संबंध किससे है? समाज सेविकाएँ पर्यावरणविद् पर्वतारोही अंतरिक्ष यात्री Solution ●ताशी मालिक व नुग्शी मालिक- हरियाणा माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली जुड़वाँ बहनें हैं। 2 / 10 2. माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली महिला IAF अफसर है– बछेन्द्रीपाल प्रेमलता अग्रवाल निवेदिता चौधरी अरुणिमा सिन्हा Solution ● राजस्थान के झुंझुनूँ जिले की निवासी निवेदिता चौधरी माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली महिला IAF अफसर बनी है। उन्होंने वर्ष 2008 में एयरफोर्स ज्वॉइन किया था। ● बछेंद्री पाल – बछेंद्री पाल एक भारतीय पर्वतारोही हैं। 1984 में, वह दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्हें 2019 में भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया ● अरुणिमा सिन्हा – अरुणिमा सिन्हा एक भारतीय पर्वतारोही और खिलाड़ी हैं। वह माउंट एवरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रस और विंसन मैसिफ़ पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला अपंग और दुनिया की दूसरी महिला अपंग हैं। वह सात बार की भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं। ● प्रेमलता अग्रवाल – प्रेमलता अग्रवाल दुनिया की सात सबसे ऊंची महाद्वीपीय चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें 2013 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 3 / 10 3. पर्वतारोहण के लिए क्या आवश्यक है? शारीरिक तैयारी मानसिक तैयारी सुरक्षा उपकरण उपर्युक्त सभी Solution • पर्वतारोहण एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण गतिविधि है, जिसमें शारीरिक और मानसिक तैयारी, सुरक्षा उपकरण, और अनुभवी गाइड की आवश्यकता होती है। • एक अच्छा पर्वतारोही होने के लिए बहुत अभ्यास, शारीरिक और मानसिक शक्ति, इलाके का ज्ञान, मौसम की समझ और चढ़ाई के उपकरण का उपयोग करने में दक्षता की आवश्यकता होती है। 4 / 10 4. माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है – रविन्द्र कुमार मालावथ पूर्णा संतोष यादव शिवांगी पाठक Solution रविन्द्र कुमार – • माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी। • ये बिहार के रहने वाले हैं। • इनकी पुस्तक – ” मेनी एवरेस्टस् ” है। ♦ मालावथ पूर्णा – (तेलंगाना ) माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र (13 वर्ष 11 माह ) की भारतीय लड़की । ♦ संतोष यादव – (हरियाणा) माउंट एवरेस्ट पर सर्वप्रथम दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला (वर्ष 1992 व 1993 ) 5 / 10 5. पर्वतारोहण के लिए क्या-क्या उपकरण आवश्यक हैं? नक्शा कम्पास धूप का चश्मा और सनस्क्रीन उपर्युक्त सभी Solution • पर्वतारोहण के लिए आवश्यक उपकरण – • नक्शा • कम्पास • धूप का चश्मा और सनस्क्रीन • अतिरिक्त वस्त्र • हेडलैंप/टॉर्च • प्राथमिक चिकित्सा आपूर्तियाँ • अग्नि का प्रारम्भक • माचिस • चाकू • अतिरिक्त भोजन 6 / 10 6. राजस्थान के किस पर्वतारोही ने वर्ष 2018 में हिमालय के शिखर पर तिरंगा फहराया – राजवीर नरुका गौरव शर्मा कृष्ण पाटिल डिक्की डोलमा Solution राजस्थान के चुरू निवासी गौरव शर्मा ने वर्ष 2018 में हिमालय के शिखर पर तिरंगा फहराया । तिरंगे के साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, डॉटर्स आर प्रीशियस और संकल्प से सिद्धि के संदेश वाले बैनर भी फहराये। 7 / 10 7. पर्वतारोही काला चश्मा उपयोग में लेते हैं- धुएँ से बचने के लिए बर्फ से बचने के लिए सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए उपर्युक्त सभी Solution • यूवी किरणों से सुरक्षा व सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए • यूवी किरणें बर्फ से टकराकर ऊपर और नीचे से आपकी आँखों पर पड़ती हैं। यूवी किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे बर्फ के कारण होने वाली अंधेपन जैसी अस्थायी परेशानी से लेकर मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याएं। 8 / 10 8. पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल का संबंध भारत के किस राज्य से है ? हरियाणा उत्तरप्रदेश झारखण्ड राजस्थान Solution ♦ प्रेमलता अग्रवाल (झारखण्ड) :- • 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतेह किया (2011) • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट मैकिले पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला। • सात महाद्वीपों के सर्वोच्च पर्वत शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला। 9 / 10 9. पर्वतारोही या अधिक ऊंचाई पर रहने वाले लोग अक्सर किस बीमारी से पीड़ित रहते हैं? एल्टीट्यूड सिकनेस मस्तिष्क ज्वर एनीमिया उपर्युक्त सभी Solution ♦ एल्टीट्यूड सिकनेस/एक्यूट माउंटेन सिकनेस (AMS) :- • पर्वतारोही या अधिक ऊँचाई पर रहने वाले लोग इस बीमारी से पीड़ित रहते हैं। • इसमें व्यक्ति को सिर दर्द होने की समस्या, भूख की कमी, सुस्ती व बदन दर्द होने लगता है। • इसका प्रमुख कारण ऑक्सीजन की कमी है। • एल्टीट्यूड सिकनेस, हेस (हाई ऐल्टिट्यूड सेरेब्रल एडिमा) और हेप (हाई एल्टीट्यूड पलमोनरी एडिमा) में बदल सकता है। इसमें व्यक्ति की 24 घंटे में मृत्यु हो जाती है। 10 / 10 10. पर्वतारोहण में क्या खतरे होते हैं? भूस्खलन हिमस्खलन मौसम की स्थिति उपर्युक्त तीनों Solution पर्वतारोहण में खतरे जैसे कि भूस्खलन, हिमस्खलन, मौसम की स्थिति, और शारीरिक थकान होते हैं। पर्वतारोहियों को इन खतरों का ध्यान रखना चाहिए:- गिरती चट्टानें, गिरती बर्फ, हिमस्खलन पर्वतारोही का गिरना, बर्फीली ढलानों से गिरना बर्फीली ढलानों का गिरना, बर्फीली दरारों में गिरना और ऊँचाई तथा मौसम के खतरे आदि। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now