REET LEVEL 1 शरीर की देखभाल और संतुलित भोजन | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 23, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 24 12345678910 शरीर की देखभाल और संतुलित भोजन | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. विटामिन–C सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित होता है- आँवला में नीबू में संतरा में मिर्च में Solution -विटामिन–C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है। -आँवला, नीबू, संतरा, बेर तथा मिर्च इसके स्रोत हैं। -सबसे अधिक मात्रा में विटामिन–C आँवला में पाया जाता है -भारतीयों में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन–C पाया जाता है। 2 / 10 2. मानव शरीर में थाइमस ग्रंथि कहाँ पर उपस्थित होती है? गले में वक्ष में मस्तिष्क में कान में Solution -मानव शरीर में थाइमस ग्रंथि वक्ष अथवा हृदय के पास में उपस्थित होती है। -थाइमस ग्रंथि प्रतिरक्षा तंत्र का विकास करती है। -बाल्यावस्था में थाइमस ग्रन्थि का आकार बड़ा होता है तथा उम्र बढ़ने के साथ यह ग्रन्थि निष्क्रिय हो जाती है। 3 / 10 3. मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि अन्तःस्रावी एवं बहिःस्रावी दोनों ही प्रकार की ग्रंथि है? एड्रीनल ग्रंथि अश्रुग्रंथि अग्न्याशय थायरॉइड Solution -अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि है, जिसमें बहिःस्रावी तथा अंतःस्रावी दोनों प्रकार के ऊतक या कोशिकाएँ होती हैं। अग्न्याशय के दो मुख्य कार्य होते हैं- (i) बहिःस्रावी यह मुख्यतः पाचन में सहायक होता है। (ii) अंतःस्रावी यह मुख्यतः रक्त शर्करा को विनियमित करता है। 4 / 10 4. निम्नलिखित में से किस अंग से आहार नाल में सर्वाधिक अवशोषण होता है? ग्रसनी ग्रसिका आमाशय छोटी आँत Solution – छोटी आँत से आहारनाल में सर्वाधिक अवशोषण होता है क्योंकि इस अंग में अधिक संख्या में सूक्ष्मांकुर तथा रसांकुर पाए जाते हैं, जो छोटी आँत के सतही क्षेत्रफल को बढ़ा देते हैं। – छोटी आँत से ही प्रोटीन, जटिल कार्बोहाइड्रेट, वसा, वसीय अम्ल, स्टेरॉइड तथा खनिज तत्त्वों का अवशोषण होता है। 5 / 10 5. पित्त रस में उपस्थित पाचक एन्जाइम्स है- लाइपेज ट्रिप्सीन रेनिन किसी भी प्रकार पाचक एंजाइम नहीं पाया जाता है। Solution – पित्त रस हल्के क्षारीय प्रकृति का होता है, इसमें किसी भी प्रकार का पाचक एन्जाइम्स नहीं पाया जाता है। – पित्तरस में पाए जाने वाले पित्त लवण सोडियम ग्लाइकोनेट तथा सोडियम टोरोकॉलेट के द्वारा वसा का पायसीकरण किया जाता है, जिससे वसा में छोटी-छोटी पाचक एन्जाइम्स की क्रिया आसानी से होती है। 6 / 10 6. निम्नलिखित में से कौन-सा बड़ी आँत का भाग नहीं है? सीकम इलियम कोलन रेक्टम Solution बड़ी आँत के तीन भाग हैं- 1. सीकम 2. कोलन 3. रेक्टम 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किसे कृत्रिम मधुरक (कृत्रिम शर्करा) कहा जाता है? लेक्टोज माल्टोज फ्रक्टोज सैकेरीन Solution -सैकेरीन को कृत्रिम मधुरक कहा जाता है। -सैकरीन स्वाद में मीठी होती है तथा इसमें रासायनिक रूप से कार्बोहाइड्रेट उपस्थित नहीं होता है। -फ्रक्टोज, सबसे मीठी शर्करा है, फलों एवं शक्कर में पाई जाती है। 8 / 10 8. आकृति के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन का प्रकार नहीं है? रेशेदार प्रोटीन ग्लोब्यूलर प्रोटीन संयुग्मित प्रोटीन a व b दोनों Solution -आकृति के आधार पर प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं– 1. रेशेदार प्रोटीन 2. ग्लोब्यूलर प्रोटीन -रेशेदार प्रोटीन रेखीय अणुओं से बनी प्रोटीन होती है, जिनमें विभिन्न पॉलीपेप्टाइड शृंखला अन्तरा आण्विक हाइड्रोजन बंधों द्वारा जुड़ी रहती है। -किरेटिन, मायोसीन तथा इलास्टीन रेशेदार प्रोटीन है। -संयुग्मित प्रोटीन संरचना के आधार पर प्रोटीन का प्रकार है। 9 / 10 9. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व इन्सुलिन के नियमन में सहायक है? Cr (क्रोमियम) F (फ्लोरीन) Zn (जिंक) Cu (कॉपर) Solution -क्रोमियम(Cr)- इन्सुलिन हॉर्मोन्स के निर्माण में सहायक है। -कॉपर(Cu)- विभिन्न एंजाइमों के सहायक के रूप में कार्य करता है। 10 / 10 10. श्वसन के दौरान कौन-सा विटामिन को. एंजाइम A के रूप में कार्य करता है? विटामिन B₁ विटामिन B₅ विटामिन B₁₂ विटामिन E Solution -विटामिन B5 का रासायनिक नाम पेन्टाथोनिक अम्ल है। -विटामिन B5 शरीर में तनाव को कम करता है। -यह श्वसन के दौरान को. एंजाइम A के रूप में कार्य करता है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now