REET LEVEL 1 परिवहन संचार और यातायात नियम | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 23, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 27 12345678910 परिवहन संचार और यातायात नियम | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. निम्न में से किस राज्य का जल परिवहन शून्य है? गुजरात राजस्थान गोवा कर्नाटक Solution ● राजस्थान में कोई भी समुद्र तट न होने की वजह से राजस्थान का जल परिवहन शून्य है। राजस्थान का निकटतम बंदरगाह – दीनदयाल बन्दरगाह (काण्डला) गुजरात में स्थित है। 2 / 10 2. अधोलिखित यातायात संकेत का अर्थ है- मुख्य सड़क संकड़ी पुलिया रेलवे फाटक खराब सड़क Solution सड़क चिह्नों का उद्देश्य शहरी और गैर शहरी दोनों प्रकार के क्षेत्रों में सभी सड़कों पर सभी सड़क प्रयोगकर्ताओं के व्यवस्थित संचालन उपलब्ध कराकर सड़क सुरक्षा और कुशलता को संविर्धित करना है। सड़क चिह्न, सड़क प्रयोगकर्ताओं को विनियमों से अवगत कराते हैं और उन्हें सुरक्षित, समरूपी और कुशल प्रचालन के लिए आवश्यक चेतावनी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। प्रश्नानुसार चित्र में दिया गया संकेत का संबंध खराब सड़क(uneven road ) से हैं। 3 / 10 3. राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी रेलवे जोन का मुख्यालय स्थित है- जयपुर में जोधपुर जोधपुर जोधपुर Solution ● राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी रेलवे जोन का मुख्यालय जयपुर में स्थित है। इसके अन्तर्गत 4 रेलवे मण्डल आते हैं – जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर। राजस्थान में कुल पाँच रेलवे मण्डल हैं। 4 / 10 4. किसी व्यक्ति, वस्तु, सन्देश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने व ले जाने की प्रक्रिया, कहलाती है- परिवहन संचार संचार इनमें से कोई नहीं Solution ● किसी व्यक्ति, वस्तु, सन्देश को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने व ले जाने की प्रक्रिया परिवहन कहलाती है। परिवहन के प्रकार हैं – स्थल परिवहन, जल परिवहन और वायु परिवहन। 5 / 10 5. चौराहों पर बने पैदल पारपथ को कहते हैं- हॉर्स क्रॉसिंग जेब्रा क्रॉसिंग टाइगर क्रॉसिंग कैमल क्रॉसिंग Solution ● चौराहों पर बने पैदल पारपथ को ‘जेब्रा क्रासिंग’ कहते हैं। पैदल पथ क्रॉसिंग वैकल्पिक रूप से काली व सफेद पटि्टयाँ है जो सड़क पर समानान्तर रूप से पेंट की जाती है तथा सामान्य रूप से इन्हें जेब्रा क्रॉसिंग कहते हैं। पैदल पथ क्रॉसिंग का निर्माण पैदल चलने वालों को सड़क पार करने की सुविधा व अधिकार प्रदान करने के लिए किया गया है। 6 / 10 6. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की स्थापना कब हुई? 1962 में 1964 में 1966 में 1968 में Solution ● राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की स्थापना 1964 में हुई। इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है। राज्य में लोक परिवहन बस सेवा का संचालन 13 नवम्बर, 2015 से शुरू हुआ। 7 / 10 7. राजस्थान में प्रथम रेल सेवा किसके मध्य शुरु की गयी? जयपुर से दिल्ली बांदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट दौसा से जयपुर जयपुर से आगरा Solution ● राजस्थान में प्रथम रेल सेवा 1874 में शुरू की गयी। रेलवे की शुरुआत अप्रैल, 1874 में बांदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट के मध्य की गयी। राजस्थान में कुल रेल मार्ग की लम्बाई मार्च, 2020 तक 5998 किमी थी, जो कि मार्च, 2021 के अंतर्गत 6019 किमी. हो गयी। 8 / 10 8. निम्न चित्र ….. का आदेशात्मक सड़क चिह्न दर्शाता है। गति सीमा न्यूनतम गति सीमा ऊँचाई सीमा अधिकतम गति सीमा Solution ● उपर्युक्त चित्र वाहन की गति सीमा का आदेशात्मक सड़क चिह्न दर्शाता है। यह चिह्न वाहन की गति सीमा निर्धारित करता है जो सड़क पर लगे यातायात चिह्न में दर्शायी जाती है। दण्डात्मक कार्यवाही और सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए निर्धारित गति सीमा का हमेशा पालन करना चाहिए। 9 / 10 9. निम्नलिखित में से संचार का कौन-सा साधन प्रिन्ट माध्यम का है? टेलीफोन टेलीविजन समाचार पत्र रेडियो Solution ● संचार का साधन – ‘समचार पत्र’ प्रिन्ट माध्यम का है। समाचार पत्र देश-विदेश में हो रही घटनाओं का विवरण प्रिन्ट माध्यम से अवगत कराता है। उदाहरण के लिए – खेल, धर्म नीतियाँ, अर्थ व्यवस्था, उद्योग फिल्म, व रोजगार आदि के बारे में जानकारी देता हैं। 10 / 10 10. फैक्स भेजने व प्राप्त करने वाले कम्प्यूटरों में किसका होना आवश्यक है? फैक्स मॉडेम फैक्स सॉफ्टवेयर 1 और 2 दोनों प्रिंटर Solution ● फैक्स भेजने व प्राप्त करने वाले कम्प्यूटरों में फैक्स मॉडेम और फैक्स सॉफ्टवेयर का होना आवश्यक है। नेटवर्क से जुड़े किसी भी कम्प्यूटर पर फैक्स भेजा जा सकता और प्राप्त किया जा सकता है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now