REET LEVEL 1 सभ्यता और संस्कति प्रतीक और पर्व | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 23, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 51 12345678910 सभ्यता और संस्कति प्रतीक और पर्व | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. निम्नलिखित में से कौन- सा मेला बाँसवाड़ा जिले में नहीं भरता हैं? मानगढ़ धाम पहाड़ी मेला घोटिया अम्बा मेला छींछ माता का मेला सीताबाड़ी का मेला Solution बाँसवाड़ा जिले के प्रमुख मेले :- 1. मानगढ़ धाम पहाड़ी मेला – मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2. छींछ माता का मेला 3. घोटिया अम्बा मेला – चैत्र माह की अमावस्या सीताबाड़ी का मेला :- – यह मेला ज्येष्ठ अमावस्या को बाराँ में भरा जाता है। – यह हाड़ौती अंचल का सबसे बडा मेला है। – ‘सहरिया जनजाति का कुंभ’ कहा जाने वाला यह मेला ‘शाहबाद के निकट सीताबाड़ी में भरता है। 2 / 10 2. लांगुरिया गीत किस मेले में गाया जाता है? रामदेवरा मेले में कैलादेवी मेले में सीताबाड़ी मेले में बाणगंगा मेले में Solution – कैलादेवी का मेला :- करौली जिले में त्रिकुट पर्वत की घाटी में कैलादेवी का भव्य मंदिर है। यहाँ चैत्र शुक्ल अष्टमी को मेला भरता है – इस मेले में आने वाले भक्तों की विराट् संख्या के कारण इसे लक्खी मेला भी कहते हैं। – इस मेले में कैलादेवी के भक्तों द्वारा लांगुरिया गीत गाए जाते हैं। 3 / 10 3. निम्न में से असत्य है- छोटी तीज – श्रावण शुक्ल तृतीया अक्षय तृतीया – वैशाख शुक्ल तृतीया बड़ी तीज – आश्विन कृष्ण तृतीया करवा चौथ – कार्तिक कृष्ण चतुर्थी Solution – बड़ी तीज (कजली तीज):- बूँदी की कजली तीज प्रसिद्ध है। – भाद्रपद कृष्ण से तृतीया को शिव और पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में बड़ी तीज का त्योहार मनाया जाता है। – विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु के लिए और कुँवारी कन्याएँ सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह त्योहार मनाती हैं। 4 / 10 4. मरु मेला का आयोजन कहाँ होता है? बाड़मेर जोधपुर जैसलमेर बीकानेर Solution – मरु मेला, ‘स्वर्णनगरी जैसलमेर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा माघ महीने (फरवरी) में प्रतिवर्ष मरु मेले का आयोजन किया जाता है। – इस मेले में साफा बाँधने, रस्सी खींचने, ऊँट दौड़, आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। – इस मेले में गैर व अग्नि नृत्य का आयोजन किया जाता है। 5 / 10 5. धींगागवर बेंतमार मेला किस जिले में लगता है? अजमेर जयपुर जोधपुर बीकानेर Solution – यह मेला जोधपुर में वैशाख कृष्ण तृतीया को लगता है। – इस अवसर पर महिलाएँ बेंतमार मेला आयोजित करती है। – इस मेले में महिलाएँ अलग- अलग वेशभूषा मौर स्वांग रचकर सड़कों पर कुँवारे लड़कों को लाठी से पिटाई करती हुई देखी जाती है। 6 / 10 6. सूची- 1 (राष्ट्रीय प्रतीक) और सूची- 2 (प्रतीक नाम) को सुमेलित कीजिए- सूची- 1 (राष्ट्रीय प्रतीक) सूची- 2 (प्रतीक नाम) (A) राष्ट्रीय पक्षी (i) बरगद (B) राष्ट्रीय पशु (ii) गंगा डॉल्फिन (C) राष्ट्रीय जलीय जीव (iii) बाघ (D) राष्ट्रीय पेड़ (iv) मोर A(i) B(ii) C(iii) D(iv) A(ii) B(iii) C(iv) D(i) A(iv) B(iii) C(ii) D(i) A(i) B(iii) C(ii) D(iv) Solution 1. राष्ट्रीय पक्षी – मोर (पावो क्रिस्टेटस) को वर्ष 1963 में राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया। 2. राष्ट्रीय पशु – बाघ (पेंथरा टाइग्रिस लिन्नायस) को 1972 में राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 3. राष्ट्रीय जलीय जीव – गंगा डॉल्फिन (प्लेटानिस्टा गंगेटिका) को 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया। 4. राष्ट्रीय पेड़ – भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (फाइकस बेंघालेंसिस) है। 7 / 10 7. निम्न में से कौन- सा राष्ट्रीय दिवस नहीं है? स्वतंत्रता दिवस गाँधी जयंती गणतंत्र दिवस मजदूर दिवस Solution 1. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, 1947 को भारत देश आजाद हुआ था, इसलिए 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस मनाना जाता है। 2. गणतंत्र दिवस :- 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के कारण यह दिन मनाते हैं। 3. गाँधी जयंती :- 2 अक्टूबर, 1869 की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म होने के कारण यह दिवस मनाया जाता है। 4. मजदूर दिवस :- 1 मई को मई दिवस के रूप मनाया जाता है और इसे दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 8 / 10 8. भारत का राष्ट्रीय फल कौन- सा है? आम पपीता सेब केला Solution – आम (मेंजी फेरा इंडिया) को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय फल घोषित किया। – भारत में आम की 100 किस्में पाई जाती है। – वेदों में आम को विलासिता का प्रतीक बताया है। 9 / 10 9. बाघ को राष्ट्रीय पशु कब घोषित किया गया ? 1950 1992 1972 1980 Solution – सन् 1972 में बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। – बाघ का वैज्ञानिक नाम ‘पेंथरा टाइग्रिस लिन्नायस’ है। – बाघ को बचाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल, 1973 से डॉ. कैलाश सांखला के नेतृत्व में ‘Project Tiger’ चलाया गया। – वर्तमान में देश में 50 बाघ संरक्षण स्थली है। 10 / 10 10. राष्ट्रीय ध्वज को कब अपनाया गया ? 15 अगस्त 1947 22 जुलाई, 1947 26 जनवरी 1950 02 अक्टूबर, 1948 Solution – भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया। – भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में कुल 4 रंग हैं व 3 रंगों की पट्टियाँ हैं। केसरिया रंग सबसे ऊपर साहस व शौर्य का प्रतीक है। बीच में सफेद रंग शांति का तथा नीचे हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है – तिरंगे की रूपरेखा ‘पिंगली वेंकैया’ने तैयार की थी। तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है जिसमें 24 तीलियाँ है। जिसकी प्रेरणा जीवन का अर्थ है- चलते रहना और रुकने का अर्थ है- मृत्यु । – राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई, चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है। – राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 में लाई गयी थी। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now