REET समास | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 77 12345678910 समास | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. ‘शेषशायी’ शब्द में समास है– कर्मधारय समास बहुव्रीहि समास अव्ययीभाव समास तत्पुरुष समास Solution शेषशायी शब्द में बहुव्रीहि समास है। शेष नाग पर शयन करते हैं जो अर्थात् भगवान विष्णु– शेषशायी। 2 / 10 2. ‘चराचर’ शब्द में समास है– कर्मधारय समास द्वंद्व समास द्विगु समास तत्पुरुष समास Solution चर या अचर – चराचर (वैकल्पिक द्वंद्व समास) का उदाहरण है। 3 / 10 3. निम्नलिखित में से किस विकल्प में कर्मधारय समास का उदाहरण है? नीलाम्बर चतुर्मुख रोहिणीनंदन चंद्रमौलि Solution नीला है जो अम्बर– नीलाम्बर (कर्मधारय समास) चार मुख है जिसके अर्थात् ब्रह्मा– चतुर्मुख वह जो रोहिणी का नंदन (पुत्र) है जो अर्थात् बलराम – रोहिणीनंदन चंद्र है मोलि पर जिसके अर्थात् भगवान शिव– चंद्रमौलि शेष तीनों शब्द बहुव्रीहि समास के उदाहरण हैं। 4 / 10 4. निम्नलिखित में से किस विकल्प में अव्ययीभाव समास का उदाहरण है? प्राप्तोदक भूधर ध्यानपूर्वक सर्वज्ञ Solution ध्यान के साथ – ध्यानपूर्वक (अव्ययीभाव समास) का उदाहरण है। उदक को प्राप्त हुआ – प्राप्तोदक। भू (पृथ्वी) को धारण करने वाला – भूधर। सर्व (सब) को जानने वाला – सर्वज्ञ। शेष तीनों कर्म तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं। 5 / 10 5. निम्नलिखित में से किस विकल्प में शब्द व उससे संबंधित समास अशुद्ध है? ध्यानातीत– कर्म तत्पुरुष समास रेलयात्रा– संबंध तत्पुरुष समास पुत्रशोक– संप्रदान तत्पुरुष समास शास्त्रनिपुण– अधिकरण तत्पुरुष समास Solution रेल द्वारा यात्रा– रेलयात्रा (करण तत्पुरुष समास) ध्यान को अतीत करके– ध्यानातीत (कर्म तत्पुरुष समास) पुत्र के लिए शोक– पुत्रशोक (संप्रदान तत्पुरुष समास) शास्त्र में निपुण– शास्त्रनिपुण (अधिकरण तत्पुरुष समास) 6 / 10 6. निम्नलिखित में से किस विकल्प में शब्द व उससे संबंधित समास अशुद्ध है? व्यक्तिगत – कर्म तत्पुरुष समास देवार्पण – सम्प्रदान तत्पुरुष समास जन्मरोगी – अपादान तत्पुरुष समास दीनानाथ – संबंध तत्पुरुष समास Solution जन्म से रोगी – जन्मरोगी (करण तत्पुरुष समास) व्यक्ति को (गत) गया हुआ– व्यक्तिगत (कर्म तत्पुरुष समास) देवों के लिए अर्पण – देवार्पण (सम्प्रदान तत्पुरुष समास) दीनों का नाथ (स्वामी) – दीनानाथ (संबंध तत्पुरुष समास) 7 / 10 7. निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है– प्रत्यंग जलावृत यज्ञघृत फलहीन Solution -प्रत्यंग– हर अंग या प्रत्येक अंग (अव्ययीभाव समास) -जलावृत–जल से आवृत (घिरा हुआ) (करण तत्पुरुष समास) -यज्ञघृत–यज्ञ के लिए घृत (सम्प्रदान तत्पुरुष समास) -फलहीन–फल से हीन (अपादान तत्पुरुष समास) 8 / 10 8. ‘कृष्णार्जुन’ शब्द में समास है– अव्ययीभाव समास द्वन्द्व समास बहुव्रीहि समास कर्मधारय समास Solution -कृष्णार्जुन = कृष्ण और अर्जुन (द्वन्द्व समास) 9 / 10 9. ‘पंचपात्र’ शब्द में समास है– द्विगु समास द्वन्द्व समास बहुव्रीहि समास कर्मधारय समास Solution -पंचपात्र = पाँच पात्रों का समाहार (द्विगु समास) 10 / 10 10. ‘विद्या-धन’ शब्द में समास है– द्विगु समास द्वन्द्व समास कर्मधारय समास बहुव्रीहि समास Solution -विद्या–धन = विद्यारूपी धन (कर्मधारय समास) Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now