REET सर्वनाम | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 37 12345678910 सर्वनाम | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी सर्वनाम शब्द पुरुषवाचक हैं? आप, कुछ, जो, यह हम, तुम, वे, वह मैं, तुम, आप, किसी जो, कोई, वह, स्वयं Solution -हम, तुम, वे, वह (पुरुषवाचक सर्वनाम के शब्द हैं।) 2 / 10 2. “किसी ने सच ही कहा है– सत्य की जीत होती है।” वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम है– निश्चयवाचक सर्वनाम निजवाचक सर्वनाम अनिश्चयवाचक सर्वनाम संबंधवाचक सर्वनाम Solution वाक्य – अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है। अनिश्चयवाचक सर्वनाम – वे सर्वनाम शब्द जो किसी अनिश्चित व्यक्ति या वस्तु के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं, अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे– कोई, कुछ। 3 / 10 3. निम्नलिखित में से असंगत युग्म का चयन कीजिए– वह बहुत अच्छा लड़का है – अनिश्चयवाचक सर्वनाम जो चला गया था वह आ गया – संबंधवाचक सर्वनाम आप यहाँ बैठिए – मध्यमपुरुष वाचक सर्वनाम वह क्या लाया? – प्रश्नवाचक सर्वनाम Solution ●वह बहुत अच्छा लड़का है – निश्चयवाचक सर्वनाम ●शेष तीनों विकल्प संगत हैं। 4 / 10 4. निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है– वह औरों को नहीं अपने आप को सुधार रहा है। आप कल मेरे घर अवश्य पधारिए। महात्मा गाँधी राष्ट्रपिता कहलाते हैं; आप स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत रहे है। जैसा बोओगे वैसा काटोगे। Solution ●वह औरों को नहीं अपने आप को सुधार रहा है – निजवाचक सर्वनाम ●आप कल मेरे घर अवश्य पधारिए – मध्यमपुरुष सर्वनाम ●महात्मा गाँधी राष्ट्रपिता कहलाते हैं; आप स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत रहे हैं – अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम ●जैसा बोओगे वैसा काटोगे – संबंधवाचक सर्वनाम 5 / 10 5. “अपने से बड़ों को सत्कार देना चाहिए।“ वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम है- पुरुषवाचक सर्वनाम संबंधवाचक सर्वनाम निजवाचक सर्वनाम निश्चय सर्वनाम Solution अपने से बड़ों को सत्कार देना चाहिए। वाक्य – निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है। 6 / 10 6. निम्नलिखित में से किस विकल्प में संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण है? राकेश अपना खाना अपने आप पकाता है। बच्चे अपना गृहकार्य खुद ही कर लेते हैं। जो विद्वान होता है वह सभी जगह आदर पाता है। राधा उदयपुर स्वत: चली जाएगी। Solution जो विद्वान होता है वह सभी जगह आदर पाता है – वाक्य संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण है। शेष तीनों वाक्य – निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं? मैं, यह, हम, वह तू, हमें, ये, तुम्हें मेरा, मुझको, हमको तुझको, वे, आप, तेरा Solution उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण – मैं, मुझे, मेरा, मुझको, हम, हमे, हमारा, हमको। मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण – तू, तूझे, तेरा, तुझको, तुम, तुम्हें, तुम्हारा, तुमको, आप। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण–यह, वह, ये, वे, आप। 8 / 10 8. तुम यहाँ से जाओ। रेखांकित सर्वनाम का भेद बताइए- निजवाचक अन्य पुरुषवाचक उत्तम पुरुषवाचक मध्यम पुरुषवाचक Solution -मध्यम पुरुषवाचक:- वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग बोलने वाला वक्ता सुनने वाला श्रोता के लिए करता है, जैसे – तू, तुझे, तुम, आप। 9 / 10 9. “जो लड़का दरवाजे पर खड़ा है वह बहुत नटखट है।“ वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम है– निजवाचक सर्वनाम निश्चयवाचक सर्वनाम संबंधवाचक सर्वनाम पुरुषवाचक सर्वनाम Solution वाक्य– संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण है। वे सर्वनाम शब्द जो किसी मुख्य उपवाक्य में आए संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से आश्रित उपवाक्यों का संबंध जोड़ने का कार्य करते है, इसमें सर्वनाम शब्द जोड़े के रूप में दो क्रियाओं से जुड़े होते हैं; जैसे– जो-सो/वह, जिसकी-उसकी, जैसी-वैसी, जितना-उतना, जिसने-उसने, जिसे-वही। जो – मुख्य संबंधवाचक सर्वनाम सो – सह संबंधवाचक सर्वनाम वो – यह हिंदी का मानक सर्वनाम नहीं है इसका प्रयोग केवल क्षेत्र विशेष में ही होता है। 10 / 10 10. “नेहरू जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, आपने जेल में रहते हुये ‘डिस्कवरी ऑफ इण्डिया’ नामक पुस्तक लिखी, इस वाक्य में रेखांकित पद है- निजवाचक सर्वनाम मध्यम पुरुष सर्वनाम अन्य पुरुष सर्वनाम संबंधवाचक सर्वनाम Solution -यहाँ ‘आप’ का विशिष्ट प्रयोग है अर्थात् यदि ‘आप’ शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति विशेष का परिचय करवाने के अर्थ में किया जाता है तो वहाँ यह ‘अन्य पुरुषवाचक’ सर्वनाम माना जाता है। अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम – यदि ‘आप’ शब्द का प्रयोग आदरसूचक रूप में अन्य के लिए किया जाए तो– (जब पहले से कोई संज्ञा दी गई हो और उस संज्ञा की पुनरावृत्ति रोककर उसी के गुणगान इत्यादि में अगर ‘आप’ सर्वनाम को प्रयोग हुआ है तो वहाँ अन्य पुरुष होगा।) जैसे- महात्मा गाँधी राष्ट्रपिता कहलाते है; आप स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत रहे हैं। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now