REET शिक्षण अधिगम के विधियाँ | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | REET 2025 | मनोविज्ञान | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 16 12345678910 शिक्षण अधिगम के विधियाँ | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | REET 2025 | मनोविज्ञान | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. विधि एवं प्रवर्तक के संदर्भ में असंगत है- डैक्राली प्रणाली-कुमारी हेलेन पार्कहर्स्ट मॉण्टेसरी प्रणाली-डॉ. मारिया मॉण्टेसरी विनेटिका योजना-कार्लटन वाशबर्न किण्डर गार्टन-फ्रोबेल Solution शिक्षण विधि प्रवर्तक डैक्रॉली प्रणाली – डैक्रॉली मॉण्टेसरी प्रणाली – डॉ. मारिया मॉण्टेसरी विनेटिका योजना – कार्लटन वाशबर्न किण्डर गार्टन – फ्रोबेल 2 / 10 2. किंडर गार्टन प्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित है? स्वयं क्रिया एवं आत्म प्रकाशन की स्वतंत्रता पर स्वतंत्र एवं स्वाभाविक विकास पर खेल द्वारा शिक्षा पर उपर्युक्त सभी Solution किण्डर गार्टन पद्धति – इस विधि को फ्रोबेल नामक शिक्षाविद् ने विकसित किया। फ्रोबेल बालकों को पौधे के समान मानते थे। उन्होंने प्रभावी शिक्षण के लिए 20 प्रकार के उपहारों का प्रयोग किया। इस विधि के अन्तर्गत बालकों को स्व-अभिव्यक्ति अथवा आत्म प्रकाशन के अधिकाधिक अवसर प्राप्त होते हैं जिसके लिए बालकों को खेल द्वारा शिक्षण करवाया जाता हैं जिसमें गीत एवं अभिनय आदि का प्रयोग किया जाता है। यह विधि छोटे बालकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। फ्रोबेल ने गेंद के खेल को अत्यधिक महत्त्व दिया था। 3 / 10 3. किस प्रणाली में लिखने की शिक्षा पढ़ने की शिक्षा से पहले दी जाती है? डाल्टन प्रणाली में किण्डर गार्टन प्रणाली में मॉण्टेसरी विधि में विनेटिका योजना में Solution मॉण्टेसरी प्रणाली – इसकी प्रवर्तक डॉ. मारिया मॉण्टेसरी (इटली) है। इस विधि में इंद्रिय प्रशिक्षण पर बल दिया जाता है। इस प्रणाली में लिखने की शिक्षा पढ़ने की शिक्षा से पहले दी जाती है। यह प्राकृतिक वातावरण में शिक्षा के विकास पर बल देती है। मॉण्टेसरी ने बालकों के स्वतंत्र शिक्षण व्यक्तिगत शिक्षण व ज्ञानेन्द्रिय प्रशिक्षण पर बल दिया है। इस विधि में खेल-खेल में बालकों को कर्मेन्द्रियों की शिक्षा दी जाती हैं। 4 / 10 4. डॉ. वेस्ट ने किस विधि को सुग्गा पद्धति की संज्ञा दी है? व्याख्यान विधि व्याख्यान युक्त प्रदर्शन विधि पाठ्यपुस्तक विधि कहानी विधि Solution पाठ्यपुस्तक विधि – इसे सुग्गा विधि भी कहते है। शिक्षा में यह सबसे अधिक प्रचलित विधि है। लिखने एवं बोलने की अपेक्षा पढ़ने की क्षमता प्रदान करना अधिक सुगम है। इस कारण डॉ. वेस्ट ने इसे सुग्गा पद्धति कहा है। 5 / 10 5. बाल केंद्रित विधि नहीं है- डैक्राली प्रणाली मॉण्टेसरी प्रणाली किण्डर गार्टन पद्धति पाठ्यपुस्तक विधि Solution बाल केन्द्रित विधियाँ – इसमें बालक को शिक्षण का केन्द्र माना जाता है – डैक्रॉली प्रणाली मॉण्टेसरी प्रणाली डॉल्टन योजना विनेटिका योजना किण्डर गार्टन पद्धति बेसिक शिक्षा ये समस्त विधियाँ करके सीखने के सिद्धान्त पर आधारित है। 6 / 10 6. हेनरी कॉल्डवेल कुक, किस विधि के प्रवर्तक हैं? खेल विधि अभिनय विधि गीत प्रणाली व्यास विधि Solution खेल विधि – खेल विधि के प्रवर्तक हेनरी कॉल्डवेल कुक है। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘Play Way’ में इसकी उपयुक्तता अंग्रेजी शिक्षण हेतु बताई है। जब बच्चा इस प्रणाली के द्वारा शिक्षण में रुचि लेने लग जाता है तो वह उसके लिए शिक्षण न रहकर एक खेल की तरह हो जाता है। प्राथमिक स्तर के शिक्षण में खेल विधि को सर्वश्रेष्ठ विधि माना जाता है। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया आधारित विधि नहीं है? प्रोजेक्ट विधि प्रयोगशाला विधि व्याख्यान विधि खोज विधि Solution क्रिया आधारित विधियाँ – प्रोजेक्ट विधि प्रयोगशाला विधि खोज विधि जबकि व्याख्यान विधि क्रिया आधारित विधि नहीं है। इसमें छात्र निष्क्रिय रहते हैं तथा यह अमनोवैज्ञानिक विधि है। 8 / 10 8. मॉण्टेसरी प्रणाली का प्रारंभ हुआ- भारत में इटली में इंग्लैण्ड में अमेरिका में Solution मॉण्टेसरी प्रणाली – इसकी प्रवर्तक डॉ. मारिया मॉण्टेसरी (इटली) है। इस पद्धति का विकास 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इतालवी चिकित्सक मारिया मॉण्टेसरी द्वारा किया गया था, जिन्होंने अपने सिद्धांतों को अपने छात्रों के साथ वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से विकसित किया था। 9 / 10 9. डॉल्टन विधि के प्रमुख सिद्धांत है- बाल केन्द्रित शिक्षा व्यक्तिगत शिक्षा स्वाध्याय पर बल उपर्युक्त सभी Solution डॉल्टन विधि के प्रमुख सिद्धान्त – बालकेन्द्रित शिक्षा व्यक्तिगत शिक्षा स्वाध्याय पर बल पूर्ण स्वतंत्रता शिक्षक पथ मनोवैज्ञानिकता 10 / 10 10. शिक्षण में मानसिक विकृतियुक्त छात्रों के लिए किस पद्धति का प्रयोग किया जाता है? विनेटिका पद्धति बालोद्यान पद्धति डैक्रॉली पद्धति डॉल्टन पद्धति Solution डैक्रॉली पद्धति – इस विधि के प्रवर्तक डैक्रॉली थे। इस विधि में पुस्तकों के कम से कम प्रयोग के लिए कहा गया है। यह विधि मानसिक रूप से विकृत बालकों के लिए प्रयोग में ली जाती है। अत: इसमें अभिव्यक्ति के अवसर बहुत ही कम मिलते हैं। इस पद्धति में प्रात:काल के समय भाषा तथा सायंकाल के समय संगीत की शिक्षा एवं खेल आदि करवाए जाते हैं। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now