REET व्यक्तित्व | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | REET 2025 | मनोविज्ञान | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 54 12345678910 व्यक्तित्व | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | REET 2025 | मनोविज्ञान | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. “व्यक्तित्व व्यक्ति के मनोदैहिक गुणों का गत्यात्मक संगठन हैं जो वातावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करता है।” यह परिभाषा किसने दी? वाटसन वुडवर्थ बोरिंग ऑलपोर्ट Solution -व्यक्तित्व की परिभाषाएँ – -वाटसन के अनुसार – “हम जो कुछ करते हैं, वही व्यक्तित्व है।” -वुडवर्थ – “व्यक्तित्व व्यक्ति के द्वारा किए व्यवहार के समस्त गुणों का योग है।” -बोरिंग – “वातावरण के साथ सामान्य एवं स्थायी समायोजन ही व्यक्तित्व है।” -ऑलपोर्ट – “व्यक्तित्व व्यक्ति के मनोदैहिक गुणों का गत्यात्मक संगठन हैं जो वातावरण में उसके अपूर्व समायोजन को निर्धारित करता है।” 2 / 10 2. प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण किसके द्वारा दिया गया? हरमन रोर्शा लियोपोल्ड बैलक होल्ट्जमैन मॉर्गन एवं मुर्रे Solution – प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण (T.A.T.) – इस परीक्षण का निर्माण मॉर्गन एवं मुर्रे ने किया था। इस परीक्षण में कुछ चित्र होते हैं जिनका प्रत्यक्षीकरण करते समय व्यक्ति अपनी भावनाओं व व्यक्तित्व संबंधी विशेषताओं का प्रक्षेपण करता है। इस परीक्षण में कुल 30 चित्र होते हैं। 3 / 10 3. व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के किस शब्द से हुई? Persona Person Personal Personality Solution -व्यक्तित्व :- अंग्रेजी भाषा के ‘Personality’ शब्द का हिन्दी अर्थ है – ‘व्यक्तित्व’। यह शब्द लैटिन भाषा के ‘परसोना’ (PERSONA) से लिया गया है, जिसका अर्थ – नकली चेहरा, मुखौटा, नकाब होता है। 4 / 10 4. व्यक्तित्व मापन की वस्तुनिष्ठ विधियों में निम्नलिखित में से कौन-सी विधि नहीं मानी जाती? निरीक्षण/अवलोकन विधि रेटिंग स्केल समाजमिति विधि प्रश्नावली विधि Solution -व्यक्तित्व मापन की वस्तुनिष्ठ विधियाँ – -समाजमितीय विधि – निरीक्षण/अवलोकन विधि – रेटिंग स्केल – शारीरिक हाव-भाव विधि – जबकि प्रश्नावली विधि, आत्मनिष्ठ विधि है। 5 / 10 5. ऑलपोर्ट के शीलगुण सिद्धान्त के अनुसार व्यक्तिगत प्रवृत्ति के प्रकार है – कार्डिनल प्रवृत्ति केन्द्रीय प्रवृत्ति गौण प्रवृत्ति उपर्युक्त सभी Solution -ऑलपोर्ट ने व्यक्तिगत प्रवृत्ति को तीन भागों में बाँटा हैं – 1. कार्डिनल प्रवृत्ति (Cardinal Disposition) 2. केन्द्रीय प्रवृत्ति (Central Disposition) 3. गौण प्रवृत्ति (Secondary Disposition) 6 / 10 6. निम्नलिखित में से कौन-सा स्प्रेन्गर के द्वारा दिया गया व्यक्तित्व का वर्गीकरण नहीं है? कलात्मक सैद्धान्तिक सामाजिक एस्थेनिक Solution -स्प्रेन्गर ने व्यक्तित्व को छह भागों में वर्गीकृत किया हैं – 1. सैद्धान्तिक 2. आर्थिक 3. धार्मिक 4. राजनीतिक 5. सामाजिक 6. कलात्मक जबकि एस्थेनिक प्रकार के वर्गीकरण का वर्णन क्रेश्मर ने दिया। 7 / 10 7. फ्रायड सिद्धान्त के अनुसार व्यक्तित्व के प्राथमिक संरचनात्मक तत्त्व में शामिल नहीं है- इदं (Id) अहं (Ego) चेतन मन पराहम् (Super Ego) Solution -फ्रायड के सिद्धान्त के अनुसार व्यक्तित्व के प्राथमिक संरचनात्मक तत्त्व तीन हैं- 1.इदं (Id):- सुखेप्सा सिद्धान्त पर आधारित 2.अहं (Ego):- वास्तविकता सिद्धान्त पर आधारित 3.पराहम् (Super Ego)- नैतिक सिद्धांत पर आधारित 8 / 10 8. एकान्त में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कहलाता है- अन्तर्मुखी बहिर्मुखी उभयमुखी शून्यमुखी Solution -अन्तर्मुखी व्यक्ति :- इस व्यक्तित्व के लक्षण, स्वभाव, आदतें, अभिवृत्तियाँ बाह्य रूप से प्रकट नहीं होती हैं। अन्तर्मुखी मनुष्य अपने आप में अधिक रुचि रखते हैं। -प्रमुख लक्षण :- एकान्त में विश्वास रखने वाला, आत्मकेन्द्रिता, संकोची, लज्जाशील आदि। 9 / 10 9. एच. शेल्डन ने सभी मनुष्यों के शारीरिक आयामों को गोलकाय, मध्यकाय और लम्बकाय श्रेणियों में विभक्त किया है। व्यक्तित्व का यह सिद्धान्त कहलाता है – प्रारूप सिद्धान्त (प्रकार सिद्धान्त) शीलगुण सिद्धान्त मनोविश्लेषण सिद्धान्त घटना-क्रिया विज्ञान सिद्धान्त Solution -प्रारूप सिद्धान्त (प्रकार सिद्धान्त) :- प्रकार सिद्धान्त व्यक्तित्व का सबसे पुराना सिद्धान्त है। इस सिद्धान्त के अनुसार व्यक्ति को खास-खास प्रकार में बाँटा जाता है और उसके आधार पर उसके शीलगुणों का वर्णन किया जाता है। -एच. शेल्डन ने शारीरिक गठन के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किया है – – गोलकाय (Endomorphic) – मध्यकाय (Mesomorphic) – लम्बकाय (Ectomorphic) 10 / 10 10. व्यक्ति के व्यक्तित्व का अध्ययन करने की वह प्रविधि जिसके द्वारा उसकी जीवन शैली, व्यवहार, तौर-तरीकों, विचारों और भावनाओं का अवलोकन किया जा सकता है, कहलाती है – प्रश्नावली वैयक्तिक अध्ययन (Case History) निर्धारण मापनी प्रक्षेपण Solution -वैयक्तिक अध्ययन (Case History) :- व्यक्ति के व्यक्तित्व का अध्ययन करने की वह प्रविधि जिसके द्वारा उसकी जीवन शैली, व्यवहार, तौर-तरीकों, विचारों और भावनाओं का अवलोकन किया जा सकता है, वैयक्तिक अध्ययन विधि कहलाती है। -यह विधि ऐसे व्यक्ति के व्यक्तित्व अध्ययन के लिए अधिक उपयोगी होती है जो कुसमायोजित होते हैं या समस्यापूर्ण व्यवहार प्रदर्शित करते हैं। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now