REET विशेषण | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 38 12345678910 विशेषण | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. “आज तिगुने लड़के पढ़ने आए थे।“ वाक्य में रेखांकित पद में विशेषण है– गणनावाचक विशेषण कर्मवाचक विशेषण समुदाय/समूहवाचक विशेषण आवृत्तिवाचक विशेषण Solution “आज तिगुने लड़के पढ़ने आए थे।“ वाक्य में रेखांकित पद – तिगुने आवृत्तिवाचक विशेषण का उदाहरण है। आवृत्तिवाचक विशेषण– वे संख्यावाचक विशेषण जो यह बताते है कि विशेष्य का वाच्य कितना गुना है; जैसे – दुगुना, तिगुना, चौगुना, पंचगुना, ग्यारहगुना इत्यादि। 2 / 10 2. “यहाँ से 5 किलोमीटर बाद तुम्हें एक सुन्दर सिनेमा हॉल दिखाई देगा।” इस वाक्य में कौन–से विशेषण प्रयुक्त हुए हैं? अनिश्चित संख्यावाचक, गुणवाचक विशेषण निश्चित परिमाणवाचक, गुणवाचक विशेषण संकेतवाचक, गुणवाचक विशेषण निश्चित संख्यावाचक, गुणवाचक विशेषण Solution वाक्य में निश्चित संख्यावाचक, गुणवाचक विशेषणों का प्रयोग किया गया हैं। निश्चित संख्यावाचक विशेषण– वे विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे– दो कुत्ते, तीन गायें, चार पुस्तकें, दो दर्जन चूड़ियाँ, पचास बकरियाँ, एक दर्जन केले इत्यादि। गुणवाचक विशेषण- वे विशेषण शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के रूप, रंग, आकार, स्वभाव, दशा, दिशा, गुण, दोष इत्यादि का बोध कराते हैं, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं; जैसे– सुंदर बच्चा, हरी चूड़ियाँ, गोल कमरा, दयालु औरत, गरीब आदमी, पश्चिमी मकान, ईमानदार लड़की, मूर्ख लोग इत्यादि। 3 / 10 3. निम्नलिखित में से किस विकल्प में उत्तरावस्था का उदाहरण है? श्याम बहुत भला व्यक्ति है। सरोज सुंदर है। सरोज सबसे सुंदर है। सरोज हेमा से सुंदर है। Solution सरोज हेमा से सुंदर है– वाक्य उत्तरावस्था का उदाहरण है। श्याम बहुत भला व्यक्ति है– वाक्य गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है। सरोज सुंदर है– वाक्य मूलावस्था का उदाहरण है। सरोज सबसे सुंदर है– वाक्य उत्तमावस्था का उदाहरण है। 4 / 10 4. “रमेश का हृदय कठोर है।” वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है- संख्यावाचक विशेषण परिमाणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण गुणवाचक विशेषण Solution वाक्य – गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है। 5 / 10 5. निम्नलिखित में से क्रिया से बना विशेषण नहीं है- खाऊ हँसोड़ा तैराक ऊपरी Solution ऊपर अव्यय शब्द से बना विशेषण शब्द – ऊपरी। खाना क्रिया से बना विशेषण शब्द – खाऊ। हँसना क्रिया से बना विशेषण शब्द – हँसोड़ा। तैरना क्रिया से बना विशेषण शब्द – तैराक। 6 / 10 6. “ममता कुछ सामान मँगा रही है।“ वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है– प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण मौलिक सार्वनामिक विशेषण अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण Solution वाक्य– सार्वनामिक विशेषण में (अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण) का उदाहरण है। 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किस विकल्प में संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण नहीं है? पाँच पुस्तकें। कुछ बच्चे। बहुत बकरियाँ। चार किलो चावल। Solution चार किलो चावल– परिमाणवाचक विशेषण में (निश्चित परिमाणवाचक) विशेषण का उदाहरण है। पाँच पुस्तकें, कुछ बच्चे, बहुत बकरियाँ तीनों वाक्य संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण हैं। 8 / 10 8. “थोड़े कपड़े लेकर इधर आओ।” वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है– गुणवाचक विशेषण संख्यावाचक विशेषण परिमाणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण Solution वाक्य– परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण है। 9 / 10 9. ‘उसे कच्चा खट्टा आम बहुत पसंद है।’ वाक्य में कौन-सा शब्द प्रविशेषण है? उसे कच्चा खट्टा बहुत Solution -प्रविशेषण – वे विशेषण शब्द जो विशेषण की विशेषता बतलाते हैं। यहाँ खट्टा आम का विशेषण है और खट्टा का प्रविशेषण कच्चा है, जबकि बहुत पसंद क्रिया का क्रिया विशेषण है। 10 / 10 10. “यह घोड़ा अच्छा है।” इस वाक्य में ‘यह’ शब्द किसका सूचक है? संज्ञा सर्वनाम विशेषण सार्वनामिक विशेषण Solution यह घोड़ा अच्छा है। वाक्य में ‘यह’ शब्द–सार्वनामिक विशेषण का सूचक है। सार्वनामिक विशेषण- सर्वनाम शब्द जब संज्ञा सहित (संज्ञा के साथ) वाक्य में प्रयुक्त होते हैं तब उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहा जाता हैं।; जैसे–यह घड़ी मेरी है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now