REET LEVEL 2 गणित & विज्ञान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सौर मण्डल | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 26, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /20 18 1234567891011121314151617181920 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सौर मण्डल | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 20 1. सौर मण्डल में कौन-से ग्रह का सबसे अधिक घनत्व है? Earth Uranus Neptune Jupiter Solution – पृथ्वी, सौरमण्डल का एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन पाया जाता है। – पृथ्वी का लगभग ¾ भाग जल से घिरा होने के कारण इसे ‘नीला ग्रह’ (Blue Planet) भी कहते हैं। – पृथ्वी सूर्य के चारों ओर 365 दिन मे एक चक्कर पूरा करती है। 2 / 20 2. बृहस्पति ग्रह पर लाल धब्बे किस संकेत के सूचक है? गैस तरल पदार्थ भूमि अशान्त बादल Solution – विशालतम लाल धब्बे बृहस्पति ग्रह पर निरन्तर चलने वाला एक प्रतिचक्रवातीय तूफान है। – यह कम से कम 400 वर्षों तक बना रहता है। 3 / 20 3. एक वर्णीय प्रकाश तंरग जो उच्च ऊर्जा युक्त है, कहलाती है- लेसर मेसर इरेजर उपरोक्त में से कोई नहीं Solution – एक वर्णीय प्रकाश तंरगें जो उच्च ऊर्जा युक्त होती है, वह लेसर कहलाती है। – किडनी की पथरी अथवा स्टोन के उपचार में लेसर (Laser) का प्रयोग किया जाता है। 4 / 20 4. सूर्य का ताप पृथ्वी तक किस प्रक्रिया द्वारा पहुँचता है? चालन संवहन विकिरण उपर्युक्त सभी Solution – चालन – धातु/ठोस में संवहन – अधिकतर द्रव्य माध्यम – चालन:– ठोस पदार्थ में ऊर्जा/ऊष्मा का स्थानान्तरण चालन कहलाता है। – संवहन:– तरल पदार्थ में ऊर्जा/ऊष्मा का स्थानान्तरण संवहन कहलाता है। – विकिरण:– तरंगों के रूप में ऊर्जा/ऊष्मा का स्थानान्तरण विकिरण कहलाता है। 5 / 20 5. अल्ट्रा-साउण्ड तंरगों की आवृति होती है- 20 Hz से 2000 Hz 20 Hz से 20000 Hz 20 Hz से कम 20 KHz से अधिक Solution – अल्ट्रा साउण्ड तंरगों की आवृति 20 KHz से अधिक होती है। – अल्ट्रा साउण्ड तंरगों की सहायता से बिना किसी हानिकारक प्रभाव के शरीर की आन्तरिक संरचनाओं का चित्र प्रस्तुत किया जाता है। 6 / 20 6. निम्न में से किस उपग्रह को जीवाश्म उपग्रह कहते है? चन्द्रमा डिमोस फोबोस उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – डोमोस, फोबोस मंगल ग्रह के उपग्रह है, चन्द्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है। 7 / 20 7. ग्रहण के समय सूर्य के निम्न भाग में से कौन-सा दिखाई देता है? फोटोस्फीयर कोरोना क्रोमोन्फियर कोट Solution – फोटोस्फीयर:– मानव द्वारा देखा जाता है। – कोरोना/किरीट:– सूर्य के वर्णमण्डल के परे का भाग – पृथ्वी से कोरोना सिर्फ पूर्ण सूर्यग्रहण के समय दिखाई देता है। – कोरोना सूर्य की सबसे बड़ी परत है। 8 / 20 8. चन्द्रमा तथा पृथ्वी के द्रव्यमान का अनुपात होता है- 81.3 : 1 72 : 36 1 : 81.3 36 : 72 Solution – चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। – चन्द्रमा पर वायुमण्डल अनुपस्थित होता है। – पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 3,84,365 किमी. होती है। – पृथ्वी के चारों ओर 1 घूर्णन में 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 11.47 सेकण्ड का समय लगता है। – चंद्रमा का व्यास 3476 किमी. होता है। – चंद्रमा व पृथ्वी के द्रव्यमान का अनुपात 1 : 81.3 होता है। 9 / 20 9. किस ग्रह को ‘पृथ्वी की बहन’ कहते है? शुक्र शनि मंगल बृहस्पति Solution शुक्र ग्रह को ‘पृथ्वी की बहन’ भी कहा जाता है, क्योंकि शुक्र ग्रह का आकार पृथ्वी के लगभग बराबर होता है। इसका भी कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं होता है। शुक्र ग्रह सूर्य का 1 चक्कर 225 दिन में पूरा करता है। प्रात: काल में यह पूर्व दिशा में तथा शाम के समय में पश्चिम दिशा में तेज चमकता हुआ दिखाई देता है, इसलिए इसे “भोर का तारा या सांझ का तारा” भी कहते हैं। 10 / 20 10. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है? पृथ्वी और सूर्य पृथ्वी व चन्द्रमा प्लूटो व सूर्य बृहस्पति Solution – खगोलीय एकक:– यह एक लम्बाई की इकाई है जो लगभग 150 मिलीयन कि.मी. है। – खगोलीय एकक पृथ्वी से सूर्य की दूरी पर आधारित है। – चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। 11 / 20 11. C.T. Scan का पूर्ण नाम है- Certified Tomography Scan Computerized Technique Scan Computerised Tomography Scan Central Transport Scan Solution – C.T. Scan का पूर्ण नाम – Computerised Tomography Scan – गोडफ्रे हाऊन्सफील्ड ने कम्प्यूटर एवं X – किरणों का उपयोग करते हुए सर्वप्रथम C.T. Scan की खोज की। 12 / 20 12. ग्लोब पर देशान्तर रेखायें खींची गयी है? उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम उत्तर से पश्चिम पूर्व से दक्षिण Solution – देशान्तर रेखायें – वे रेखायें जो ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची होती है। – अक्षांश रेखायें – वे रेखायें जो ग्लोब पर पूर्व से पश्चिम दिशा में खींची होती है। 13 / 20 13. X – किरणों के बारे में सर्वप्रथम किसने बताया- हाऊन्सफील्ड रोन्टजेन रदरफोर्ड मैमेनी Solution – X – किरणों के बारे में रोन्टजेन ने सर्वप्रथम बताया। – X – किरण ऊर्जा युक्त विद्युत चुम्बकीय तरंगे है। – कैंसर की जाँच करने में तथा कैंसर ट्यूमर नष्ट करने में X – किरणों का प्रयोग किया जाता है। 14 / 20 14. ‘मध्यरात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है? सांध्य प्रकाश उदीयमान बहुत चमकदार चन्द्रमा सूर्य का ध्रूवीय वृत्त में देर तक चमकना Solution – पृथ्वी पर कुछ ऐसे स्थान है जहाँ वर्ष के खास महिनों में मध्यरात्रि को भी सूर्य दिखाई देता है उसे मध्यरात्रि का सूर्य कहते हैं। – नार्वे (यूरोप) में मध्यरात्रि का सूर्य 21 जून को दिखाई देता है। 15 / 20 15. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन छाँटिए- बुध सौर मण्डल का सबसे छोटा ग्रह है। बुध सूर्य के सबसे निकट स्थित होता है। बुध सूर्य का एक चक्कर 38 दिन में पूरा करता है। बुध का कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है। Solution – बुध ग्रह, सौर मण्डल का सबसे छोटा ग्रह, जो सूर्य के सबसे निकट स्थित होता है। – बुध ग्रह पर वायुमण्डल अनुपस्थित होता है। – यह सूर्य का एक चक्कर 88 दिन में पूरा करता है। – यहाँ दिन अत्यधिक गर्म व रातें बहुत ठण्डी होती है, दैनिक तापान्तर बहुत ज्यादा होता है। (लगभग 500 से 600°C) – इसका कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है। 16 / 20 16. परिक्रमण के वेग के अनुसार ग्रहों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए- 1. मंगल 2. बृहस्पति 3. यूरेनस 4. पृथ्वी 1 > 2 > 4 > 3 4 > 1 > 2 > 3 1 > 3 > 2 > 4 4 > 3 > 2 > 1 Solution – परिक्रमण:- जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु को केन्द्र मानकर उसके चारों ओर वृत्ताकार पथ में चक्कर लगाती है तो इस क्रिया को उसका परिक्रमण कहते हैं। परिक्रमा पूरी करने में जितना समय लगता है उसको परिक्रमण काल कहते हैं। – सौर मण्डल में पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य के चारों और चक्कर लगाते हैं। – पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > यूरेनस 17 / 20 17. कैंसर की जाँच में उपयोगी किरणे है- एक्स किरणें बीटा – किरणें एल्फा किरणे गामा किरणे Solution – कैंसर की जाँच में तथा कैंसर ट्यूमर नष्ट करने में X – किरणें प्रयुक्त की जाती है। – ये आयननकारी विकिरणें है जो लम्बे समय तक मानव शरीर के सम्पर्क में रहे तो कैंसर तथा उत्परिवर्तन भी उत्पन्न कर सकती है। 18 / 20 18. क्षुद्रग्रह और धूमकेतु के बीच क्या अंतर है? 1. ज्यादातर क्षुद्रग्रह पृथ्वी और मंगल ग्रह की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं जबकि धूमकेतु ज्यादातर शुक्र और बुध ग्रह की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं। 2. धूमकेतु में एक चमकीली पूँछ होती है जबकि क्षुद्रग्रह में कोई पूँछ नहीं पाई जाती। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? 1 व 2 दोनों केवल 2 केवल 1 उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – क्षुद्रग्रह:– ऐसे खगोलीय पिण्ड जो ब्रह्माण्ड में विचरण करते रहते हैं। – क्षुद्रग्रहों का आकार ग्रहों से छोटा लेकिन उल्का पिण्डों से बड़ा होता है। – धूमकेतु:– यह सौरमण्डलीय निकाय है जो पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने हुए छोटे खण्ड होते हैं। – यह ग्रहों के समान सूर्य की परिक्रमा करते हैं। 19 / 20 19. ‘हेलियोसेंट्रिक अवधारणा’ के अनुसार है- 1. पृथ्वी केन्द्र में है तथा सूर्य इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। 2. सूर्य केन्द्र में हैं तथा पृथ्वी व अन्य ग्रह इसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। 1 व 2 दोनों केवल 1 केवल 2 उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – जियोसेट्रिक अवधारणा:- 140 ईसा पूर्व कलाउडियस टौलेमी ने की, इसके अनुसार पृथ्वी केन्द्र है तथा सूर्य इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। – हेलियोसेंट्रिक अवधारणा:– 1543 ई. में कॉपर निकस ने इसकी व्याख्या इसके अनुसार सूर्य केन्द्र में हैं पृथ्वी व अन्य ग्रह इसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। 20 / 20 20. अरूण ग्रह के उपग्रहों की संख्या कितनी होती है? 27 13 82 67 Solution – अरूण ग्रह अपने अक्ष पर बहुत ज्यादा झुका होने के कारण इसे “लेटा हुआ ग्रह” भी कहते हैं। – पृथ्वी से टेलीस्कोप से देखने पर हरे रंग का दिखाई देता है। – यह सूर्य का चक्कर 84 वर्ष में पूरा करता है। – इसके उपग्रहों की संख्या 27 है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now