REET वचन, काल, लिंग | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 21, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 53 12345678910 वचन, काल, लिंग | REET 2025 | हिंदी | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. “आज के संसार में सभी मनुष्य स्वार्थी है।“ रेखांकित पद में लिंग है– स्त्रीलिंग पुल्लिंग 1 व 2 दोनों उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution आज के संसार में सभी मनुष्य स्वार्थी है – वाक्य में रेखांकित पद ‘संसार’ पुल्लिंग शब्द है। 2 / 10 2. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द का चयन कीजिए– जुगनू खटमल बिच्छु मुक्ति Solution ● ‘मुक्ति’ स्त्रीलिंग शब्द है। ● जुगनू, ,खटमल, बिच्छु पुल्लिंग शब्द हैं। 3 / 10 3. निम्नलिखित में से किस विकल्प पुल्लिंग-स्त्रीलिंग का युग्म अशुद्ध है? पाठक – पाठका ऊँट – ऊँटनी देव – देवी हाथी – हथिनी Solution पाठक – पाठिका 4 / 10 4. “उसके तेवर देख मैं तो दंग रह गया।“ वाक्य में रेखांकित पद में वचन है– एकवचन बहुवचन 1 व 2 दोनों उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution वाक्य में रेखांकित पद– तेवर सदैव बहुवचन में प्रयुक्त किया जाता है। 5 / 10 5. निम्नलिखित में से सदैव एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है– प्राण भीड़ हस्ताक्षर लोग Solution -सदैव एकवचन शब्द– भीड़। -बहुवचन शब्द– प्राण, हस्ताक्षर व लोग। 6 / 10 6. ‘वधू’ का बहुवचन होगा- वधूएँ वधुओं वधुएँ वधू Solution -वधू – वधुएँ नियम -बहुवचन बनाते समय इकारान्त, ईकारान्त तथा ऊकारान्त शब्द को हृस्व करके ‘याँ’ अथवा ‘एँ’ प्रत्यय जोड़ा जाता हैं; जैसे– एकवचन – बहुवचन राखी – राखियाँ तिथि – तिथियाँ वस्तु – वस्तुएँ बहू – बहुएँ 7 / 10 7. निम्नलिखित में से किस विकल्प में हेतुहेतुमद् भूतकाल का उदाहरण है? यदि आप मेहनत करते तो नौकरी लग जाती। यदि आप मेहनत करोगे तो सफल हो जाओगे। अगर आप चलोगी तो मैं भी चलूँगा। उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution यदि आप मेहनत करते तो नौकरी लग जाती – वाक्य हेतुहेतुमद् भूतकाल का उदाहरण है। यदि आप मेहनत करोगे तो सफल हो जाओगे– वाक्य हेतुहेतुमद् भविष्यकाल का उदाहरण है। अगर आप चलोगी तो मैं भी चलूँगा– वाक्य हेतुहेतुमद् भविष्यकाल का उदाहरण है। 8 / 10 8. “मोनिका कपड़े सिलती है।“ वाक्य में प्रयुक्त काल है- अपूर्ण वर्तमान काल संदिग्ध वर्तमान काल सामान्य वर्तमान काल संभाव्य वर्तमान काल Solution -वाक्य – सामान्य वर्तमान काल का उदाहरण है। 9 / 10 9. “हमने एक शेर देखा।” वाक्य में प्रयुक्त काल है- आसन्न भूतकाल सामान्य भूतकाल पूर्ण भूतकाल अपूर्ण भूतकाल Solution -हमने एक शेर देखा वाक्य सामान्य भूतकाल का उदाहरण है। 10 / 10 10. “वे शायद जयपुर जाएँ।” वाक्य में कौन-सा काल है? सम्भाव्य भविष्यत् काल सामान्य भविष्यत् काल आज्ञार्थक भविष्यत् काल उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution -वे शायद जयपुर जाएँ। वाक्य सम्भाव्य भविष्यत् काल का उदाहरण है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now