REET LEVEL 2 SST राजस्थान का भूगोल एवं संसाधन | REET 2025 | सामाजिक अध्ययन | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 26, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /20 82 1234567891011121314151617181920 राजस्थान का भूगोल एवं संसाधन | REET 2025 | सामाजिक अध्ययन | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 20 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. मक्के का उत्पादन 50-80 सेमी. वर्षा एवं 12°-35° तापमान में होता है। 2. दक्षिणी राजस्थान में खाद्यान्न के रूप में मक्के का प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? केवल 1 केवल 2 1 व 2 दोनों न तो 1 न ही 2 Solution मक्का खरीफ की प्रमुख फसल है जिसका दक्षिणी राजस्थान में खाद्यान्न में प्रमुखता से प्रयोग होता है। मक्के का उत्पादन- 50 से 80 सेमी. वर्षा तथा 12°-35° तापमान, कम ऊपजाऊ भूमि। प्रमुख उत्पादक क्षेत्र- चित्तौड़गढ, उदयपुर, बाँसवाड़ा, डूँगरपुर, बूँदी, कोटा, उदयपुर। 2 / 20 2. लूनी नदी मुख्यत: किस राज्य में बहती है? पंजाब हरियाणा मध्यप्रदेश राजस्थान Solution लूनी नदी नाग पहाड़ी (अजमेर) से सागरमती नदी के रूप में, गोविन्दगढ़ (अजमेर) में पुष्कर से आने वाली सरस्वती के विलय के बाद एक धारा के रूप में बहती है तब इसे लूनी के नाम से जाना जाता है। राजस्थान में लूनी नदी अजमेर, नागौर, जोधपुर,पाली, जालोर व बाड़मेर जिलों में बहती हैं। लूनी नदी कच्छ के रन (गुजरात) में विलय हो जाती है। 3 / 20 3. निम्नलिखित में से शुष्क(Dry) व अर्द्धशुष्क(Semi-Arid) मरुस्थल को दो भागों में विभाजित करने वाली समवर्षा रेखा है– 50 सेमी. 25 सेमी. 57 सेमी. 80 सेमी. Solution ● राजस्थान में शुष्क व अर्द्धशुष्क मरुस्थल को दो भागों में विभाजित करने वाली 25 सेमी. समवर्षा रेखा है। ● 50 सेमी. समवर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में विभाजित करती है। ● राजस्थान में औसत वर्षा 57 सेमी. होती है। 4 / 20 4. मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार किन जिलों में हैं? कोटा – चित्तौड़गढ़ कोटा – सवाई माधोपुर भीलवाड़ा – बूँदी कोटा – बाराँ Solution मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार कोटा और चित्तौड़गढ़ जिले में है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।यह राष्ट्रीय उद्यान गागरोनी तोते (हीरामन तोता) के लिए प्रसिद्ध हैं।इस राष्ट्रीय उद्यान में सूअर,चीते, बाघ, रीछ, जरख, भेड़िया, गीदड़, चीतल, चिंकारा, सियार व नीलगाय आदि वन्य जीव विचरण करते हैं।इस राष्ट्रीय उद्यान में तीन प्रमुख पर्यटन स्थल अबली मीणी का महल, रावण महल व भीमचोरी मंदिर स्थित हैं। 5 / 20 5. जनगणना-2011 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात (Sex Ratio) वाले जिलों का सही युग्म है– पाली – श्रीगंगानगर डूँगरपुर – राजसमंद करौली – भरतपुर बाँसवाड़ा – करौली Solution · सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले- क्र.सं. जिले लिंगानुपात 1. डूँगरपुर 994 2. राजसमंद 990 3. पाली 987 4. प्रतापगढ़ 983 · न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले- क्र.सं. जिले लिंगानुपात 1. धौलपुर 846 2. जैसलमेर 852 3. करौली 861 4. भरतपुर 880 6 / 20 6. लक्ष्मीनारायण जी, लालगढ़, करणी जी निम्न में से क्या हैं? इंदिरा गाँधी नहर की शाखाएँ गंगनहर की शाखाएँ राजस्थान की नदियों के नाम राजस्थान के लोकदेवताओं के नाम Solution लक्ष्मीनारायण जी, लालगढ़, करणी जी, समीजा गंगनहर की मुख्य शाखाएँ हैं। गंगनहर भारत की प्रथम नहर सिंचाई परियोजना है। महाराजा गंगासिंह के प्रयासों से यह नहर सतलज नदी से पंजाब के हुसैनीवाला से निकाली गई तथा श्रीगंगानगर के खक्खा गाँव से राजस्थान में प्रवेश करती है। 7 / 20 7. राजस्थान की सूरतगढ़ ताप बिजली परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. सूरतगढ़ ताप बिजली परियोजना राजस्थान का पहला सुपर थर्मल विद्युत गृह है। 2. सूरतगढ़ ताप बिजली परियोजना का संचालन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड करता हैं। केवल कथन 1 सही है 1 व 2 दोनों सही हैं केवल कथन 2 सही हैं 1 व 2 दोनों गलत हैं Solution ● सूरतगढ़ ताप विद्युत परियोजना राजस्थान की प्रमुख परियोजना है यह श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में स्थित है। ● सूरतगढ़ ताप बिजली परियोजना राजस्थान का पहला सुपर थर्मल विद्युत गृह है। ● सूरतगढ़ ताप बिजली परियोजना का संचालन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड करता हैं। 8 / 20 8. सामोद रोप-वे किस जिले में स्थित है? जालोर उदयपुर अजमेर जयपुर Solution ● सामोद रोप-वे जयपुर जिले में स्थित है। ● सुंधा माता मंदिर रोप-वे जालोर जिले में स्थित है। ● सावित्री माता का मंदिर रोप-वे पुष्कर (अजमेर) में स्थित है। ● मंशापूर्ण करणीमाता मंदिर रोप-वे उदयपुर जिले में स्थित है। 9 / 20 9. भारतीय वन रिपोर्ट-2021 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक झाड़ी वन वाले जिलों का सही युग्म है– सिरोही – पाली – जालोर बाड़मेर – जैसलमेर – पाली पाली – करौली – जयपुर हनुमानगढ़ – श्रीगंगानगर – चूरू Solution भारतीय वन रिपोर्ट-2021 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक झाड़ी वन वाले जिले – पाली, करौली व जयपुर हैं। भारतीय वन रिपोर्ट-2021 के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम झाड़ी वन वाले जिले – हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व चूरू हैं। 10 / 20 10. राजस्थान में जिप्सम जमाव पेटी का विस्तार है– बीकानेर – नागौर राजसमंद – अजमेर नागौर – अजमेर जैसलमेर – बीकानेर Solution राजस्थान में जिप्सम जमाव पेटी का विस्तार बीकानेर – नागौर के मध्य है। पन्ना जमाव पेटी का विस्तार राज्य में कालागुमान (राजसमंद) से राजगढ़ (अजमेर) के मध्य है। कूबड़ पट्टी/बांका पट्टी/हॉच बेल्ट का विस्तार नागौर–अजमेर के मध्य है। 11 / 20 11. गुढ़ा बाँध किस जिलें में हैं? जैसलमेर बूँदी बीकानेर चूरू Solution गुढ़ा बाँध, बूँदी में स्थित है। गढ़सीसर, अमर सागर, बुझ झील जैसलमेर में स्थित झीलें हैं। लूणकरणसर झील बीकानेर में स्थित है। छापरताल झील, चूरू में स्थित है। 12 / 20 12. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अंत:प्रवाहित नदी नहीं है? काकनेय घग्घर सागी काँतली Solution सागी नदी, लूणी (अरब सागरीय) नदी की सहायक नदी है, जो सिरोही की अरावली पहाड़ियों से निकलकर जालोर में बहती हुई बाड़मेर में लूणी में मिल जाती है। ●काकनेय/काकानी, काँतली, साबी व घग्घर नदी अंत:प्रवाहित नदियाँ हैं। 13 / 20 13. राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित पर्वत व पठारों में सम्मिलित हैं– A. अचलगढ़ B. माउंट आबू C. नाकोड़ा पहाड़ियाँ D. उड़िया का पठार कूट : A, B, C और D B, C और D A, B और D A, B और C Solution सिरोही में स्थित पर्वत व पठार – माउण्ट आबू, सेर, दिलवाड़ा पर्वत शिखर, अचलगढ़, उड़िया का पठार। नाकोड़ा पर्वत राजस्थान के बाड़मेर(वर्तमान में बालोतरा) जिले में स्थित है। मालखेत की पहाड़ियाँ राजस्थान के सीकर जिले में स्थित हैं। 14 / 20 14. राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन-2023-24 के अनुसार वह जिला जहाँ वास्तविक आरक्षित वन (Reserved Forest) क्षेत्र अधिकतम प्रतिवेदित है, वह है– अलवर बाराँ उदयपुर बूँदी Solution राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन-2023-24 के अनुसार सर्वाधिक आरक्षित वन उदयपुर जिले में हैं। राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन-2023-24 के अनुसार सर्वाधिक रक्षित वन बाराँ जिले में हैं। राजस्थान वन विभाग के प्रशासनिक प्रतिवेदन-2023-24 के अनुसार सर्वाधिक अवर्गीकृत वन बीकानेर में हैं। 15 / 20 15. ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान का क्षेत्र किस जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आता है? Aw Caw Bsh Bwh Solution ●ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार Aw (उष्ण कटिबंधीय आर्द्र) जलवायु प्रदेश में राज्य का दक्षिणी-पूर्वी भाग आता है। ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार पूर्वी राजस्थान का क्षेत्र Caw (अर्द्ध उष्ण आर्द्र) प्रदेश के अन्तर्गत आता है। ●ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार Bsh (उष्ण और अर्द्ध उष्ण स्टेपी) प्रदेश में मध्य, पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान का क्षेत्र आता है। ●ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार Bwh (उष्ण मरुस्थलीय) प्रदेश में जैसलमेर व पश्चिमी बीकानेर आता है। 16 / 20 16. निम्नलिखित में से राजस्थान में कौन-कौन-से महत्त्वपूर्ण खनिज आधारित उद्योग है? 1. संगमरमर उद्योग 2. ताँबा उद्योग 3. जस्ता उद्योग 4. सीमेन्ट उद्योग 1, 2 व 3 1 व 2 1, 2, 3 व 4 उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution -राजस्थान के खनिज आधारित उद्योग निम्न प्रकार हैं- 1. संगमरमर उद्योग 2. ताँबा उद्योग 3. जस्ता उद्योग 4. सीमेन्ट उद्योग 5. सीसा उद्योग 6. टंगस्टन उद्योग 17 / 20 17. निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का गैर-परंपरागत स्रोत है? खनिज तेल अणु शक्ति जल विद्युत ज्वारीय ऊर्जा Solution परम्परागत ऊर्जा :- वे संसाधन जिनका उपयोग एक बार कर लेने के बाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाते हैं; जैसे: कोयला (थर्मल पॉवर), पेट्रोलियम, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, जल विद्युत और अणुशक्ति (परमाणु) हैं। गैर परम्परागत ऊर्जा :- वे संसाधन जिनका उपयोग बार-बार किया जाता है; जैसे: पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायोगैस, बायोमास और ज्वारीय ऊर्जा हैं। 18 / 20 18. राजस्थान में सफेद सीमेंट का उत्पादन होता है– गोटन निम्बाहेड़ा सिरोही लाखेरी Solution राजस्थान में सफेद सीमेंट का उत्पादन दो स्थानों पर होता है– 1. जे.के. व्हाइट सीमेंट, गोटन (नागौर) 2. बिड़ला व्हाइट सीमेंट (खारिया खंगार, जोधपुर) ●राजस्थान की पहली सीमेंट इकाई एसोसिएट सीमेंट कम्पनी की स्थापना 1915 में लाखेरी (बूँदी) में की गई थी। 19 / 20 19. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर से जुड़ा है? जयपुर धौलपुर उदयपुर चित्तौड़गढ़ Solution ●उत्तर-दक्षिण का गलियारा – श्रीनगर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण का गलियारा कहलाता है। यह राजस्थान के धौलपुर (NH-44) जिले से गुजरता है। ●पूर्व से पश्चिम गलियारा – पोरबंदर (गुजरात) से सिलचर (असम) तक जाता है। यह राजस्थान के सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूँदी, कोटा और बाराँ (NH-27) से गुजरता है। 20 / 20 20. बाँसवाड़ा तथा डूँगरपुर के अधिकांश भाग में है– धूसर-भूरी जलोढ़ मृदा केल्सी ब्राउन मरुस्थलीय मृदा लाल-लोमी मृदा पर्वतीय मृदा Solution – लाल-लोमी मृदा डूँगरपुर-बाँसवाड़ा में पाई जाती है। – धूसर-भूरी जलोढ़ मृदा नागौर-पाली-सिरोही-जालोर-अजमेर में पाई जाती हैं। – केल्सी ब्राउन मरुस्थली मृदा जैसलमेर-बीकानेर में पाई जाती हैं। – पर्वतीय मृदा कोटा-उदयपुर में पाई जाती हैं। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now