REET LEVEL 1 पर्यावरणीय शिक्षाशास्त्र | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 25, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /10 85 12345678910 पर्यावरणीय शिक्षाशास्त्र | REET 1st Level 2025 | पर्यावरण | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 10 1. समाकलित पर्यावरण अध्ययन में सम्मिलित है– जैविक तत्त्व से सम्बन्धित विषय सामग्री अजैविक तत्त्व से सम्बन्धित विषय सामग्री 1 और 2 दोनों उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – समाकलित पर्यावरण अध्ययन में जैविक और अजैविक दोनों प्रकार के तत्त्व से सम्बन्धित विषय सामग्री सम्मिलित है। समाकलित पर्यावरण अध्ययन से आशय विभिन्न विषयों से सम्बन्धित विभिन्न संकल्पनाओं का एक साथ संयोजन है। 2 / 10 2. पर्यावरण शिक्षा को ……………. विषय माना जाता है। अन्त: अनुशासनात्मक सामान्य विशिष्ट अनुशासनात्मक Solution – पर्यावरण शिक्षा को अन्त: अनुशासनात्मक विषय माना जाता है, क्योंकि इसमें जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र तथा वनस्पति विज्ञान आदि सभी विषयों से विषय वस्तु ली जाती है। पर्यावरण सम्बन्धी ज्ञान, अवबोध, रुचियों, अभिवृत्तियों व कौशलों के विकास सम्बन्धी क्रियाओं को पर्यावरण शिक्षा कहा जाता है। 3 / 10 3. समाकलित पर्यावरण अध्ययन से आशय है- पर्यावरण अध्ययन का सन्तुलन पर्यावरण अध्ययन के अन्तर्गत मानव का मानव से संबंध विभिन्न विषयों से सम्बन्धित विभिन्न संकल्पनाओं का एक साथ सम्बन्ध। उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – विभिन्न विषयों से संबंधित विभिन्न संकल्पनाओं का एक साथ सम्बन्ध स्थापित कर अध्ययन करना, समाकलित पर्यावरण अध्ययन कहलाता है। समाकलित पर्यावरण अध्ययन में जैविक और अजैविक दोनों प्रकार के तत्त्व विषय सम्बन्धी सम्मिलित होते हैं। 4 / 10 4. निम्नलिखित में से किस शीर्षक/शीर्षकों के अन्तर्गत पर्यावरण अध्ययन में मानवीय सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है/हैं? मनुष्यों का दूसरे लोगों से सम्बन्ध। मनुष्य का विभिन्न संस्थाओं से सम्बन्ध। मानव तथा अन्य वस्तुओं का अध्ययन। उपर्युक्त सभी Solution – पर्यावरण अध्ययन में मानवीय सम्बन्धों का अध्ययन उपर्युक्त सभी शीर्षकों के अन्तर्गत किया जाता है। इसमें मनुष्यों का समाज के अन्तर्गत किस प्रकार का सम्बन्ध होना चाहिए, इसका अध्ययन किया जाता है, मनुष्य का विभिन्न संस्थाओं से किस प्रकार का सम्बन्ध होना चाहिए, इसका अध्ययन किया जाता है, तथा मनुष्य व अन्य वस्तुओं का सम्बन्ध कैसा होना चाहिए इसका अध्ययन किया जाता है। इन बिन्दुओं का अध्ययन इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और समाजशास्त्र आदि विषयों में किया जाता है। 5 / 10 5. पर्यावरण विषय का सैद्धान्तिक ज्ञान का परीक्षण करना बालक के दृष्टिकोण में किस मूल्य का विकास करता है? वैज्ञानिक मूल्य प्राकृतिक मूल्य प्रायोगिक मूल्य अनुशासनात्मक मूल्य Solution – पर्यावरण विषय का सैद्धान्तिक ज्ञान प्राप्त कर लेने के पश्चात् क्रियात्मक रूप से उसकी पुष्टि करना अर्थात् सैद्धान्तिक ज्ञान का परीक्षण करना बालक के दृष्टिकोण में प्रायोगिक मूल्यों का विकास करता है। विद्यालय स्तर पर पर्यावरण अध्ययन बालकों के चरित्र में कुछ विशिष्ट मूल्यों का विकास करता है। 6 / 10 6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986 के अनुसार पर्यावरण शिक्षा का महत्त्व नहीं है– पर्यावरण असंतुलन की समस्या को समझना पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास पर्यावरण संरक्षण के प्रति तटस्थ दृष्टिकोण का विकास पर्यावरण के प्रति छात्रों को संवेदनशील बनाना Solution – पर्यावरण संरक्षण के प्रति तटस्थ दृष्टिकोण का विकास – यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुसार पर्यावरण शिक्षण का महत्त्व नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-1986 के अनुसार पर्यावरण शिक्षा के अन्य महत्त्व है– पर्यावरण के ज्ञान का विकास, पर्यावरण के प्रति भावात्मक सम्बन्धों का विकास, पर्यावरण के प्रति जागरूकता का विकास। 7 / 10 7. भारत में किस आयोग ने प्राथमिक स्तर पर एकीकृत उपागम के रूप में सामाजिक पर्यावरण अध्ययन के महत्त्व को स्वीकार किया- विश्व विद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय शिक्षा आयोग राधाकृष्णन् आयोग उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – भारत में राष्ट्रीय शिक्षा आयोग ने प्राथमिक स्तर पर एकीकृत उपागम के रूप में सामाजिक पर्यावरण अध्ययन के महत्त्व को स्वीकार किया है। एकीकृत उपागम के रूप में सामाजिक पर्यावरण अध्ययन के अन्तर्गत मनुष्य के द्वारा उसके भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण के साथ की जाने वाली पारस्परिक क्रियाओं का पर्यावरणीय अध्ययन होता है। 8 / 10 8. कोठारी आयोग द्वारा प्राथमिक स्तर पर सामाजिक पर्यावरण अध्ययन विषय के महत्त्व को स्वीकार किए जाने का प्रमुख कारण है- छात्रों का चरित्र निर्माण करना। छात्रों में चिन्तन शक्ति का विकास करना। छात्रों में समाज के प्रति कर्त्तव्य भावना विकसित करना। छात्रों में साम्प्रदायिकता की विचारधारा का निवारण करना। Solution – कोठारी आयोग द्वारा प्राथमिक स्तर पर सामाजिक पर्यावरण अध्ययन विषय के महत्त्व को स्वीकार किए जाने का प्रमुख कारण है- छात्रों में समाज के प्रति कर्त्तव्य भावना विकसित करना। कोठारी आयोग के अनुसार इस विषय के माध्यम से ही छात्रों में सामाजिक गुणों–सहयोग, सहिष्णुता, प्रेम, सद्भावना आदि का विकास किया जा सकता है। 9 / 10 9. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों में खोज से सम्बन्धित दक्षताओं का विकास करने हेतु एक शिक्षक निम्नलिखित में से किसका चुनाव करेगा? पाठ्यवस्तु को निर्धारित समय में पूरा करेगा। ऐसी पाठ्यवस्तु जिसे विद्यार्थी पसन्द करें। ऐसी पाठ्य वस्तु जो विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्या से सम्बन्धित हो। उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों में खोज सम्बन्धित दक्षताओं का विकास करने हेतु एक शिक्षक ऐसी पाठ्यवस्तु का चुनाव करेगा जो विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्या से सम्बन्धित हो। विद्यार्थी इस समस्या के समाधान हेतु अनेक पहलुओं की खोज करेगा, जिससे उनमें खोज प्रवृत्ति का विकास हो सकेगा। 10 / 10 10. पर्यावरण अध्ययन की एक अच्छी पाठ्यचर्या बालक और उसके जीवन के प्रति सही होनी चाहिए। पाठ्यचर्या की निम्नलिखित विशेषताओं में कौन-सी उपयुक्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती है? यह पर्यावरणीय शब्दावली पर अधिक बल देती है। यह पूर्वाग्रहों से मुक्त होने के मूल्य को बढ़ावा देती है। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया पर अधिक बल देती है। उपर्युक्त सभी Solution – यह पर्यावरणीय शब्दावली पर अधिक बल देती है। यह विशेषता पाठ्यचर्या की उपयुक्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती है। पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यचर्या की प्रमुख विशेषता यह है कि यह विषय बालकों के प्रति सही होनी चाहिए, उनके जीवन के प्रति सही होनी चाहिए तथा विषय के प्रति अर्थात् पर्यावरण (परि+आवरण) के प्रति सही होनी चाहिए। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now