REET LEVEL 2 गणित & विज्ञान पदार्थ की संरचना, रासायनिक पदार्थ | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 26, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /20 40 1234567891011121314151617181920 पदार्थ की संरचना, रासायनिक पदार्थ | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 20 1. किस गैस का उपयोग प्रदीप्त गैस के रूप में किया जाता है? इथाइन प्रोपेन मिथाइल ब्यूटेन Solution – प्रोपेन (propane) एक संतृप्त हाइड्रोकार्बन है, जिसका रासायनिक सूत्र C3H8 हैं। यह एल्केन श्रेणी के हाइड्रोकार्बनों में तीसरा सबसे सरल यौगिक है। एथिलीन के बाद पेट्रोकेमिकल उद्योग में प्रोपेन दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है। इस गैस का उपयोग प्रदीप्त गैस के रूप में किया जाता है। 2 / 20 2. निम्नलिखित में से दुर्बल क्षार है- H₂SO₄ H₂CO₃ NH₄OH KOH Solution – दुर्बल क्षार के बीच का मान 7 से 10.5 के मध्य होता है। अमोनियम हाइड्रोक्साइड (NH4OH) दुर्बल क्षार है। 3 / 20 3. ‘हरित गृह’ गैसें कौन-सी नहीं है? CO₂ O₂ N₂O CH₄ Solution – CO2, N2O तथा CH4 हरित गृह गैसें है। – ऑक्सीजन (O2) हरित गृह गैस नहीं है। 4 / 20 4. नाइट्रेट का नाइट्रोजन में रूपांतरण कहलाता है- अमोनिफिकेशन नाइट्रीफिकेशन नाइट्रोजन नियतन (नाइट्रोजन फिक्सेशन) विनाइट्रीकरण (डिनाइट्रिफिकेशन) Solution -नाइट्रोजनीकरण में अमोनिया,नाइट्राइट एवं फिर नाइट्रेट में परिवर्तित होती है, यह क्रिया नाइट्रीकरण कहलाती है। -इसमें अमोनिया के ऑक्सीकरण से नाइट्राइट एवं नाइट्रेट बनते हैं। -नाइट्रेट का पुन: नाइट्रोजन या अमोनिया या किसी अन्य ऑक्साइड में अपचयन होना विनाइट्रीकरण कहलाता है। 5 / 20 5. अमिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने की विधि हैं- आसवन क्रिस्टलीकरण उर्ध्वपातन विभेदी निष्कर्षण Solution विभेदी निष्कर्षण, यह अमिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने की विधि है। जैसे – तेल व जल मिश्रण को पृथक्कारी कीप में डालने पर दोनों द्रवों की भिन्न-भिन्न परतें प्राप्त होती है। 6 / 20 6. अतिशीतित द्रव कहलाते हैं- क्रिस्टलीय ठोस अक्रिस्टलीय ठोस जल गैस Solution ऐसे ठोस जिनकी ज्यामितीय संरचना निश्चित नहीं होती है, अक्रिस्टलीय ठोस कहलाते हैं। उदाहरण- कोयला, काँच, रबर तथा प्लास्टिक आदि। – अक्रिस्टलीय ठोसों में अतिमंद गति से बहने का गुण विद्यमान होता है, इन्हें अतिशील द्रव या आभासी ठोस कहा जाता है। 7 / 20 7. क्योटो प्रोटोकॉल का संबंध है- ग्लोबल वार्मिंग हरित गृह प्रभाव ओजोन क्षरण आर्द्र भूमि संरक्षण Solution धरातलीय वातावरण एवं समुद्र के औसत तापमान में हुई वृद्धि को ग्लोबल वार्मिंग कहते है। – जिससे निपटने हेतु 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने क्योटो-प्रोटोकॉल अपनाया तथा ग्रीन हाउस गैसों की कटौती में सहमति प्रदान की। 8 / 20 8. निम्नलिखित में से कौन–सा परमाणु प्रतिरूप ‘प्लम पुडिंग’ नाम से प्रसिद्ध है? थॉमसन का परमाणु मॉडल रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल नील्सबोहर का परमाणु मॉडल उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – थॉमसन का परमाणु मॉडल प्लग पुडिंग या रेजिन-पुडिंग मॉडल के नाम से जाना जाता है। – इसके अनुसार परमाणु धनावेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें धँसे होते हैं। – ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं, इसलिए परमाणु विद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं। 9 / 20 9. अम्ल एवं क्षार के परीक्षण के लिए किसका उपयोग किया जाता है? लिटमस पत्र कोबाल्ट पत्र अमोनिया पत्र उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – लिटमस एक प्राकृतिक सूचक है। यह पानी में घुलनशील होता है। छना पत्र (Filter Paper) को लिटमस पेपर द्वारा तैयार किया जाता है। 10 / 20 10. किसी परमाणु का सर्वाधिक द्रव्यमान होता है- इलेक्ट्रॉन में आवेश में नाभिक में बाहरी कक्षक में Solution परमाणु के अन्तर्गत तीन कण-प्रोटॉन, न्यूट्रॉन एवं इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं। इसमें प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन का द्रव्यमान लगभग समान (1.67 × 10-27kg) होता है तथा इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान (9.1 × 10-31kg) प्रोटॉन व न्यूट्रॉन की तुलना में अत्यन्त कम होता है। अत: परमाणु का समस्त द्रव्यमान प्रोटॉनों व न्यूट्रॉनों के द्रव्यमानों का योग होता है तथा ये दोनों कण परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं। 11 / 20 11. एक तत्त्व का परमाणु क्रमांक निरूपित करता है– नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या तत्त्व का परमाणु भार तत्त्व की संयोजकता Solution · परमाणु संख्या नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या से परिभाषित होती है। 12 / 20 12. किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है? वाष्पीकरण (Evaporation) विसरण (Diffusion) ऊर्ध्वपातन (Sublimation) उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution – किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित होने अथवा किसी पदार्थ का गैसीय अवस्था से सीधे ठोस में बदल जाने की प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है। कपूर एवं अमोनियम क्लोराइड ऊर्ध्वपातन की प्रक्रिया दर्शाने वाले सबसे सामान्य उदाहरण हैं। 13 / 20 13. रासायनिक अभिक्रिया से संबंधित है- अभिकारक उत्पाद a व b दोनों उपर्युक्त दोनों ही नहीं Solution -वह प्रक्रिया जिसमें पदार्थ (अभिकारक) अभिक्रिया करके नए यौगिक (उत्पाद) बनाते हैं, रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है। इस प्रक्रिया में पुराने बन्ध टूटते हैं तथा नए आबन्ध बनते हैं। 14 / 20 14. मार्श गैस है- एथिलीन ऐसीटिलीन मेथेन ब्यूटीन Solution – मेथेन साधारण ताप पर गैस है, यह दलदली स्थानों में वनस्पतियों के सड़ने से बुलबुलों के रूप में उत्पन्न होती है। – इसे मार्श गैस भी कहा जाता है। – यह सामान्यत: सेप्टिक टैंको द्वारा भी मुक्त होती रहती है। 15 / 20 15. कार्बन-कार्बन के मध्य उपस्थित बन्ध के आधार पर हाइड्रोकार्बन कितने प्रकार के होते हैं? संतृप्त हाइड्रोकार्बन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन उपर्युक्त सभी Solution – हाइड्रोकार्बन शब्द का अर्थ है केवल हाइड्रोजन तथा कार्बन के यौगिक। – कार्बन-कार्बन के मध्य उपस्थित आबन्धों के आधार पर हाइड्रोकार्बन तीन प्रकार के होते हैं- 1. संतृप्त हाइड्रोकार्बन 2. असंतृप्त हाइड्रोकार्बन 3. ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बन 16 / 20 16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पदार्थ का भौतिक गुण नहीं है? आकार आयतन क्षारकता द्रव्यमान Solution पदार्थ में दो प्रकार के गुण पाए जाते हैं- 1. भौतिक गुण 2. रासायनिक गुण – पदार्थ के भौतिक गुण आकार, आयतन, घनत्व एवं द्रव्यमान होते हैं। – पदार्थ के रासायनिक गुण अणुसूत्र रासायनिक क्रिया, अम्लता एवं क्षारकता होते हैं। 17 / 20 17. ऑक्टेन संख्या क्या है? पेट्रोल की गुणवत्ता मापक कोयले की गुणवत्ता मापक सीमेंट की गुणवत्ता मापक काँच की गुणवत्ता मापक Solution – पेट्रोल या गैसोलिन की गुणवत्ता ऑक्टेन संख्या द्वारा मापी जाती है। –पेट्रोल के किसी नमूने की ऑक्टेन संख्या आइसो ऑक्टेन का वह आयतन प्रतिशत है जो आइसो ऑक्टेन तथा n-हेप्टेन के मिश्रण में उपस्थित होता है तथा जिसकी अपस्फोटन क्षमता प्रयोग में लिए गए ईंधन की अपस्फोटन क्षमता के बराबर होती है। 18 / 20 18. तत्त्व हैं- एक समान परमाणुओं का समूह विभिन्न परमाणुओं का समूह एकल परमाणु इनमें से कोई नहीं Solution एक ही तरह के परमाणु से मिलकर बनने वाले पदार्थ को तत्त्व कहते हैं। तत्त्व वे पदार्थ होते हैं, जिनकी रचना एक ही तरह के कणो या परमाणु से मिलकर होती है। 19 / 20 19. कौन–सी लोहे में जंग रोकथाम की एक विधि है? क्रिस्टलीकरण अवसादन गैल्वैनीकरण इनमें से कोई नहीं Solution – लोहे को जंग से बचाने के लिए लोहे पर (Zn) जस्ते की परत चढ़ा दी जाती है इस प्रक्रिया को गैल्वेनीकरण कहते हैं। – जस्ते की परत नष्ट हो जाने के बाद भी यशदलेपित वस्तु जंग से सुरक्षित रहती है। 20 / 20 20. किस अभिक्रिया में दोनों अभिकारकों के परमाणु आपस में विस्थापित हो जाते हैं? विस्थापन अभिक्रिया द्विविस्थापन अभिक्रिया द्विविस्थापन अभिक्रिया अपघटन अभिक्रिया Solution – द्विविस्थापन अभिक्रिया में दोनों अभिकारकों के परमाणु आपस में विस्थापित हो जाते हैं तथा नया पदार्थ बनता है। – द्विविस्थापन अभिक्रिया – Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now