REET LEVEL 2 गणित & विज्ञान सजीव-निर्जीव, सूक्ष्म जीव, सजीव, मानव शरीर एवं स्वास्थ्य | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न by RPSC | December 26, 2024 Facebook फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now Report a question What’s wrong with this question? You cannot submit an empty report. Please add some details. /20 148 1234567891011121314151617181920 सजीव-निर्जीव, सूक्ष्म जीव, सजीव, मानव शरीर एवं स्वास्थ्य | REET LEVEL 2 nd 2025 | विज्ञान (Science) | महत्वपूर्ण प्रश्न 🔴महत्वपूर्ण निर्देश 🔴 ✅ टेस्ट शुरू करने से पहले कृपया सही जानकारी भरे | ✅ सभी प्रश्नों को आराम से पढ़कर उत्तर दे | ✅सभी प्रश्नों का उत्तर टेस्ट पूर्ण करने पर दिखाई देगा | ✅ टेस्ट पूर्ण करने पर सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार से समझाया गया है | Name 1 / 20 1. दूध का दही में परिवर्तन किस जीवाणु के कारण होता है? एसिटोबैक्टर स्ट्रेप्टोमायसिन लेक्टोबैसिलस राइजोबियम Solution दूध का दही में परिवर्तन लैक्टोबैसिलस जीवाणु के कारण होता है, क्योंकि ये जीवाणु दूध की लैक्टोज शर्करा का किण्वन कर लैक्टिक अम्ल का निर्माण करते हैं। लैक्टोबैसिलस बल्गेरिस, स्ट्रेप्टोकॉकस लेक्टिस तथा राइजोपस ओराइजी द्वारा लैक्टिक अम्ल उत्पन्न किया जाता है। 2 / 20 2. COVID-19 के लिए कौन-सा वायरस जिम्मेदार है? N₁H₁ Ebola SARS-COV-2 ZIKA Solution – COVID-19 के लिए SARS-COV-2 नामक वायरस जिम्मेदार है। -सार्स (गंभीर एवं तीव्र श्वसन सिंड्रोम) जैसी गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होने की वजह से श्वसन संक्रमण का खतरा बना रहता है। 3 / 20 3. बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति बनी होती है- काइटिन पेप्टिडोग्लाइकेन सेल्यूलोज म्यूकोपेप्टाइड Solution बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति पेप्टिडोग्लाइकेन से बनी होती है। इनके अलावा कोशिका भित्ति में N-एसिटाइल ग्लूकोसएमीन (NAG) तथा N-एसिटाइल म्यूरैमिक अम्ल (NAM) भी पाए जाते हैं तथा इनके अलावा कुछ बैक्टीरिया में कोशिका भित्ति के बाहर पॉलीसैकेराइड्स से बना कैप्सूल पाया जाता है, जो केवल रोगजनक बैक्टीरिया में उपस्थित होता है। बैक्टीरियल कोशिका झिल्ली लिपोप्रोटीन से बनी होती है, जिसमें कई वलन पाए जाते हैं, इन वलनों में श्वसन से संबंधित कई एंजाइम्स पाए जाते हैं, जिसे मीसोसोम्स/बैक्टीरियल माइटोकॉन्ड्रिया कहते हैं। 4 / 20 4. निम्नलिखित में से किसकी वजह से हेपेटाइटिस रोग होता है? प्लाज्मोडियम जीवाणु वायरस उपर्युक्त मैं से कोई नहीं Solution हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) के कारण होने वाला एक गंभीर यकृत संक्रमण है। टीका हेपेटाइटिस बी वायरस के संक्रमण को रोक सकता है। हेपेटाइटिस बी से पीड़ित अधिकांश वयस्क पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, भले ही उनके लक्षण गंभीर हों। शिशुओं और बच्चों में क्रोनिक, लंबे समय तक चलने वाला हेपेटाइटिस बी वायरस संक्रमण विकसित होने की संभावना अधिक होती है। 5 / 20 5. कौन-सा जीव रात्रिचर है? गाय चमगादड़ मेढ़क घोड़ा Solution -चमगादड़ जीव एक रात्रिचर जीव है। यह आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है यह पेड़ों की डाली अथवा अंधेरी गुफाओं के अन्दर उल्टे लटके रहते हैं, यह एकमात्र स्तनधारी है जो उड़ सकते हैं तथा रात में भी उड़ सकते हैं। 6 / 20 निम्नलिखित में से असुमेलित है- रोग – 6. रोग कारक टायफाइड – साल्मोनेला टाइफी हैजा – विब्रियो कॉलेरी काली खाँसी – ट्रिपेनोमा पेलोडियम मलेरिया – प्लाज्मोडियम Solution -काली खाँसी नामक रोग का रोगकारक हीमोफिलस परट्यूसिस/बोडैटेला परट्यूसिस है। -इस रोग को परट्यूसिस/कुकर खाँसी भी कहा जाता है, जो 100 दिन तक चलती है। -इससे बचाव के लिए DPT का टीका लगवाना चाहिए। 7 / 20 7. निम्नलिखित में से मलेरिया की सबसे घातक प्रजाति है- प्लाज्मोडियम मलेरियाई प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम प्लाज्मोडियम वाइवेक्स प्लाज्मोडियम ओवेल Solution -प्लाज़्मोडियम पी. फाल्सीपेरम (Plasmodium (P.) falciparum) मलेरिया की सबसे घातक प्रजाति है। -मनुष्य में प्लाज्मोडियम की संक्रामक अवस्था को स्पोरोजॉइट कहते हैं। 8 / 20 8. बीजों के अंकुरण के लिए आवश्यक कारक है- वायु जल प्रकाश उपर्युक्त सभी Solution -बीजों के अंकुरण के लिए वायु, जल एवं प्रकाश सभी आवश्यक हैं। वायु द्वारा O2 एवं CO2 का आदान प्रदान, जल से वृद्धि, एवं प्रकाश संश्लेषण से ही पौधा वृद्धि करने में सक्षम होता है अर्थात् बीजों का अंकुरण होता है। 9 / 20 9. H1N1 वायरस द्वारा जनित रोग कौन-सा है? बर्ड फ्लू स्वाइन फ्लू रेबीज चिकनगुनिया Solution -स्वाइन फ्लू H1N1 नामक वायरस द्वारा होता है। -इस वायरस का आनुवंशिक पदार्थ RNA होता है। -यह रोग सूअरों द्वारा फैलता है। -इसमें प्रभावित अंग श्वसन तंत्र होता है। 10 / 20 10. निम्नलिखित में इटाई-इटाई रोग के लिए कौन-सा तत्त्व उत्तरदायी है? मर्करी कैडमियम आर्सेनिक सोडियम Solution -जल तथा भोजन में कैडमियम की अधिकता से इटाई-इटाई रोग हो जाता है। -जल तथा भोजन में मर्करी की अधिकता से मिनिमाता रोग होता है। 11 / 20 11. ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ एक एंटीबायोटिक है, जिसे किससे प्राप्त किया गया? कवक जीवाणु शैवाल लाइकेन Solution स्ट्रेप्टोमाइसिन एक एंटीबायोटिक है, जिसे साल्मन वैक्समान नामक वैज्ञानिक ने बैक्टीरिया (स्ट्रेप्टोमाइसेस ग्राइसियस) से प्राप्त किया गया था। बैक्टीरिया भी कवक के समान एंटीबायोटिक्स के स्रोत हैं। 12 / 20 12. क्लोस्ट्रीडियम टिटेनी नामक जीवाणु किस रोग के लिए उत्तरदायी है? टिटनेस निमोनिया हैजा डिफ्थीरिया Solution क्लोस्ट्रीडियम टिटेनी नामक जीवाणु टिटनेस (Tetanus) रोग के लिए उत्तरदायी है। यह जीवाणु घावों के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और न्यूरोटॉक्सिन (एक प्रकार का जहर) का उत्पादन करता है, जो मांसपेशियों में ऐंठन और संकुचन का कारण बनता है। इसके उपचार के लिए ATS तथा T.T. का इंजेक्शन लगाते हैं। 13 / 20 13. सजीवों की प्रजातियों के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए आवश्यक है- श्वसन प्रजनन गति वृद्धि Solution -जनन – प्रत्येक सजीव अपने समान ही नए जीव, संतान (offspring) उत्पन्न करने की क्षमता रखते है तथा यह क्रिया जनन कहलाती है। -यदि एक ही जीव से उसकी कायिक संरचनाओं से नए जीव की उत्पति हो तो “अलैंगिक या कायिक जनन” कहते हैं। -यदि एक ही जाति के दो जीव युग्मकों के संयोजन के द्वारा किसी नए जीव की उत्पति हो तो इसे “लैंगिक जनन” कहते हैं। 14 / 20 14. पाँच जगत वर्गीकरण प्रणाली किसने दी थी? आर. एच. व्हिटेकर कोपलैण्ड हेकल अरस्तु Solution -आर. एच. व्हिटेकर ने पाँच जगत वर्गीकरण प्रणाली दी थी। इस वर्गीकरण में मोनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लान्टी तथा एनिमेलिया आदि जगत शामिल हैं। -आर. एच. व्हिटेकर ने निम्न 5 आधारों पर पाँच जगत प्रणाली दी थी – (i) कोशिका संरचना (ii) जातिवृत्तीय संबंध (iii) जीव के शरीर की जटिलता (iv) पोषण विधि (v) पारिस्थितिक तंत्र में भूमिका -हेकल ने तीन जगत प्रणाली दी थी। -कॉपलैण्ड ने चार जगत प्रणाली दी थी। -कैरोलस लीनियस ने दो जगत प्रणाली दी थी, जिसमें पादप वर्ग व जंतु वर्ग शामिल हैं। 15 / 20 15. COVID-19 शब्द में VI का क्या तात्पर्य है? CORONA VIRUS DISEASE 2019 Solution – WHO के अनुसार, COVID-19 में CO का तात्पर्य कोरोना से है जबकि VI विषाणु को, D बीमारी (Disease) को तथा संख्या 19 वर्ष 2019 (बीमारी के पता चलने का वर्ष) को चिह्नित करता है। 16 / 20 16. कुत्ते के पिल्ले वयस्क बन जाते हैं। सजीवों की यह विशेषता है- जनन वृद्धि श्वसन उपर्युक्त में से कोई नहीं Solution -प्रत्येक जीवधारी भोजन के फलस्वरूप कोशिकाओं एवं ऊतकों का निर्माण करते हैं एवं उनमें वृद्धि होती है। वृद्धि सजीवों का एक प्रमुख लक्षण है। 17 / 20 17. सिकल सेल एनीमिया रोग में कौन-से गुणसूत्र में उत्परिवर्तन होता है? 13वें गुणसूत्र में 11वें गुणसूत्र में 17वें गुणसूत्र में 19वें गुणसूत्र में Solution -सिकल सेल एनीमिया अलिंग अप्रभावी रोग है। -इस रोग में गुणसूत्र 11 में उत्परिवर्तन होता है। -इस रोग में बीटा- शृंखला के 6 संख्या क्रम वाले ग्लूटेमीन एमीनो एसिड के स्थान पर वेलीन आ जाती है। 18 / 20 18. निम्नलिखित में से रोग का कारण है- संक्रमण पोषण विकार अंग का क्षतिग्रस्त होना उपर्युक्त सभी Solution -संक्रमण, पोषण विकार, अंग का क्षतिग्रस्त होना तथा आनुवंशिक कारणों से रोग होता है। 19 / 20 19. निर्जीव किन अवस्थाओं मे पाए जाते हैं? ठोस द्रव गैस उपर्युक्त सभी अवस्थाओं में Solution -निर्जीव कोशिकीय संरचना तो नहीं दर्शाते लेकिन ये पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं जैसे ठोस, द्रव एवं गैस रूप में क्रिस्टलीय एवं अक्रिस्टलीय संरचनाएँ दर्शाते हैं। 20 / 20 20. अमीबियासिस नामक रोग से प्रभावित अंग है- आँत मस्तिष्क यकृत श्वसन तंत्र Solution – अमीबियासिस नामक रोग से प्रभावित अंग आँत है। – यह रोग एंटअमीबा हिस्टोलीटिका द्वारा उत्पन्न होता है। – इनका उपचार के लिए ORS का घोल दिया जाता है। Your score is 0% पुनः प्रारम्भ करे आपको यह क्विज कैसी लगी ….रेटिंग दे | धन्यवाद 😍 👇👇 Send feedback फ्री टेस्ट , नोट्स और अपडेट के लिए Join करे 👇👇 Join WhatsApp Join Now Join Telegram Join Now